Akshaya Tritiya Kheer Recipe: अक्षय तृतीया पर लक्ष्मी मां को लगाएं उनका पसंदीदा भोग, यहां से नोट करें खीर की जबरदस्त रेसपी

Akshaya Tritiya 2026 Kheer Recipe: अक्षय तृतीया पर मीठा बनाना शुभ माना जाता है, और खीर इस मौके के लिए एक परफेक्ट पारंपरिक डिश है। यहां से आप खीर की जबरदस्त रेसिपी देख सकते हैं।

Akshaya Tritiya 2026 Special Kheer Recipe: अक्षय तृतीया का दिन हो और घर में मीठा न बने ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इस खास मौके पर अगर कुछ पारंपरिक, स्वादिष्ट और दिल को सुकून देने वाला बनाना है, तो खीर से बेहतर क्या होगा? दूध, चावल और प्यार से बनी खीर सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि हमारे त्योहारों की खुशबू और यादों का हिस्सा है। सोचिए, रसोई में उबलते दूध की महक, उसमें मिलते चावल और इलायची की खुशबू… और फिर पूरे घर में फैलती मिठास, यही तो है त्योहार का असली मजा है। चाहे पूजा का प्रसाद हो या परिवार के साथ मीठा खाने का बहाना, खीर हर मौके को खास बना देती है। अगर आप भी इस अक्षय तृतीया पर कुछ आसान, पारंपरिक और स्वाद से भरपूर बनाना चाहते हैं, तो चलिए यहां से सीखते हैं चावल के खीर की एक ऐसी रेसिपी जो हर बार परफेक्ट बने और सबका दिल जीत ले।

akshaya tritiya 2026 special kheer recipe

अक्षय तृतीया स्पेशल खीर रेसिपी (pc: canva)

खीर बनाने की सामग्री (Kheer Recipe Ingredients)-

  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध
  • 1/4 कप चावल (धोकर 20–30 मिनट भिगो लें)
  • 1/2 कप चीनी (स्वादानुसार)
  • 4–5 इलायची (पीसी हुई)
  • 10–12 बादाम (कटे हुए)
  • 10–12 काजू (कटे हुए)
  • 1 बड़ा चम्मच किशमिश
  • कुछ केसर के धागे

End of Feed