AQI बढ़ते ही बालों की भी बढ़ गई है टेंशन, पॉल्यूशन से ऐसे बचाएं स्कैल्प और हेयर

बालों और स्कैल्प की नियमित सफाई, बाहर निकलते समय बचाव और बालों के साथ नरमी बरतकर इसके संभावित असर को कम करने की कोशिश जरूर की जा सकती है।

हम जब प्रदूषण की बात करते हैं तो सबसे पहले फेफड़ों और सांस की बीमारियों का ख्याल आता है, लेकिन हवा में मौजूद धूल, धुआं और बारीक कण सिर्फ फेफड़ों तक सीमित नहीं रहते। इनका असर त्वचा और स्कैल्प पर भी पड़ सकता है। खासकर पीएम2.5 और पीएम10 जैसे बारीक प्रदूषक कण बालों की सेहत के लिए चिंता की वजह बन रहे हैं। हाल की रिसर्च में लंबे समय तक पार्टिकुलेट मैटर के संपर्क और कुछ तरह के बाल झड़ने के बीच संबंध भी देखा गया है।

Pollution care tips

सिर्फ फेफड़े नहीं, बाल भी झेल रहे हैं पॉल्यूशन की मार! ऐसे रखें बालों का ख्याल (AI Image)

स्कैल्प पर जम सकती है गंदगी

प्रदूषित हवा में मौजूद धूल और दूसरे कण बालों तथा स्कैल्प पर जम सकते हैं। इससे स्कैल्प साफ रखने में दिक्कत होती है और खुजली, जलन या रूसी जैसी समस्या बढ़ती है। प्रदूषण से जुड़ा ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन त्वचा की सामान्य सुरक्षा पर भी असर डाल सकते हैं। इसलिए अगर आप रोजाना ट्रैफिक, धूल या धुएं के संपर्क में रहते हैं तो स्कैल्प की सफाई को नजरंदाज करना ठीक नहीं है।

End of Feed