20 महीने में लिख डालीं 370 किताबें, लेखिका पर उठे सवाल; AI से लिखने की बात ने छेड़ी नई बहस

लेखिका का दावा है कि उनकी किताबों की बिक्री अच्छी हो रही है। उनके मुताबिक, उनकी किताबें डिजिटल, प्रिंट और ऑडियो जैसे माध्यमों में उपलब्ध हैं और अब तक 10 लाख से ज्यादा प्रतियां बिक चुकी हैं।

सोचिए, कोई लेखक महज 20 महीने में 370 से ज्यादा किताबें लिख डाले। इतनी किताबें लिखने में किसी को भी कई साल, यहां तक कि पूरी जिंदगी लग सकती है। हालांकि दक्षिण अफ्रीका की एक राइटर ने यह काम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से कर दिखाया है। इनका नाम है कोरल हार्ट। उनकी इस रफ्तार ने उन्हें चर्चा में तो ला दिया, लेकिन तारीफ से ज्यादा आलोचना और विवाद भी उनके हिस्से आए हैं।

AI Writer Coral Hart

लेखिका कोरल हर्ट के पेन नेम से किताबें लिखती हैं (Photo: X)

कोरल हार्ट पर आरोप लग रहे हैं कि वह एआई की मदद से बड़ी संख्या में किताबें तैयार करके बाजार में उतार रही हैं। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें निशाना बनाया, अपशब्द कहे और धमकियां तक दीं। लेखिका का कहना है कि एआई अब राइटिंग की दुनिया का हिस्सा बन चुका है। इसे सिर्फ इसलिए नकारा नहीं जा सकता कि कुछ लराइटर इसके इस्तेमाल से सहमत नहीं हैं।

End of Feed