30-40 की उम्र में अचानक क्यों निकलने लगते हैं मुंहासे, ये नॉर्मल है या कोई स्वास्थ्य समस्या, एक्सपर्ट से जानिए

Achanak pimple kyu hote hai: क्या आपके भी 30-40 की उम्र में अचानक से मुंहासे निकलने लगे हैं, तो इसके पीछे का कारण आपका खराब लाइफस्टाइल हो सकता है। जानें रोज की कौन सी आदतें बनती हैं पिंपल्स की वजह।

Achanak pimple kyu hote hai: अक्सर हम सोचते हैं कि मुंहासे सिर्फ टीनएज की समस्या होते हैं, लेकिन आजकल 30-40 की उम्र में भी अचानक पिंपल्स निकलना काफी आम हो गया है। कई लोग हैरान हो जाते हैं कि अच्छी स्किन के बाद भी अचानक ब्रेकआउट क्यों होने लगे। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसका सीधा कनेक्शन हमारी लाइफस्टाइल से है। अमृता अस्पताल, फरीदाबाद के स्किन एक्सपर्ट (डर्मेटोलॉजिस्ट) और सीनियर कंसल्टेंट डॉ. सचिन गुप्ता के अनुसार - स्ट्रेस, खराब नींद और ज्यादा शुगर लेने जैसी आदतें हमारी स्किन को अंदर से प्रभावित करती हैं, जिससे अचानक एक्ने की समस्या बढ़ सकती है।

Achanak pimple kyu hote hai Sudden Acne Causes

30-40 की उम्र में अचानक पिंपल निकलने की बड़ी वजह

अचानक पिंपल होने का कारण - Sudden Pimple Causes

स्ट्रेस बन सकता है सबसे बड़ा ट्रिगर

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. सचिन गुप्ता बताते हैं कि ज्यादा तनाव लेने से शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं। खासकर कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ जाता है, जो ऑयल प्रोडक्शन को बढ़ाता है। इससे पोर्स बंद हो जाते हैं और मुंहासे निकलने लगते हैं। यानी जितना ज्यादा स्ट्रेस, उतनी ज्यादा स्किन की समस्या।

End of Feed