हेल्थ

गलत टाइम पर खाना कैसे बिगाड़ता है आपका लिवर, वजन और मेटाबॉलिज्म पर कैसा होता है असर, जानिए इसके गंभीर नुकसान

Irregular Meal Timing Side Effects: क्या आप भी घर में खाने का कोई फिक्स टाइम नहीं है, किसी भी समय खाना खाते हैं? बता दें कि गलत समय पर खाना आपकी सेहत को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकता है, जानें कैसे।

Image

गलत टाइम पर खाने की आदत कैसे स्वास्थ्य के लिए खतरा है

Irregular Meal Timing Side Effects: आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी में खाने-पीने का कोई तय समय ही नहीं रह गया है। कभी ऑफिस के काम में देर हो जाती है, तो कभी मोबाइल और टीवी के चलते खाना देर से होता है। कई बार लोग सुबह का नाश्ता तक छोड़ देते हैं और फिर रात को भारी खाना खा लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह छोटी लगने वाली आद (Eating Habit) त आपके शरीर पर कितना बड़ा असर डाल सकती है? हाल ही में आई हेल्थ रिपोर्ट्स भी यही बताती हैं कि अनियमित समय पर खाना खाने से शरीर का पूरा सिस्टम बिगड़ सकता है। खासकर लिवर, वजन और मेटाबॉलिज्म पर इसका सीधा असर पड़ता है।

मेटाबॉलिज्म की लय बिगड़ जाती है

हमारा शरीर एक तय रूटीन पर सबसे अच्छा काम करता है। जब आप रोज अलग-अलग समय पर खाना खाते हैं, तो शरीर कन्फ्यूज हो जाता है। इससे मेटाबॉलिज्म की गति धीमी पड़ सकती है और खाना ठीक से एनर्जी में बदलने के बजाय फैट के रूप में जमा होने लगता है। यही वजह है कि वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगता है, भले ही आप ज्यादा न खा रहे हों।

लिवर पर बढ़ता दबाव

लिवर हमारे शरीर का एक बहुत जरूरी अंग है जो खाने को प्रोसेस करने और टॉक्सिन्स निकालने का काम करता है। लेकिन जब खाने का टाइम तय नहीं होता, तो लिवर को बार-बार अलग-अलग समय पर काम करना पड़ता है। इससे उसकी कार्यक्षमता पर असर पड़ता है और लंबे समय में फैटी लिवर जैसी समस्या का खतरा बढ़ सकता है।

ब्लड शुगर का असंतुलन

खाने का समय गड़बड़ होने से ब्लड शुगर लेवल भी अस्थिर हो जाता है। कभी यह अचानक गिर जाता है, तो कभी तेजी से बढ़ जाता है। ऐसा बार-बार होने पर शरीर में इंसुलिन का बैलेंस बिगड़ सकता है, जिससे आगे चलकर डायबिटीज जैसी समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है।

वजन बढ़ने की छुपी हुई वजह

बहुत से लोग सोचते हैं कि वे कम खाते हैं, फिर भी वजन क्यों बढ़ रहा है। इसका एक बड़ा कारण अनियमित भोजन समय हो सकता है। खासकर देर रात खाना खाने से शरीर उसे अच्छे से बर्न नहीं कर पाता और वह फैट में बदल जाता है। धीरे-धीरे यह वजन बढ़ने का कारण बनता है।

हार्मोन और भूख पर असर

जब खाने का टाइम फिक्स नहीं होता, तो शरीर के भूख और नींद से जुड़े हार्मोन भी गड़बड़ा जाते हैं। इससे बार-बार भूख लगना, अचानक क्रेविंग्स आना और ओवरईटिंग जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। यह आदत धीरे-धीरे पूरे डेली रूटीन को प्रभावित करती है।

सही टाइमिंग से मिल सकता है बड़ा फायदा

अगर आप रोज एक ही समय पर खाना खाने की आदत डाल लें, तो शरीर जल्दी ही बैलेंस में आ जाता है। इससे मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है, लिवर पर दबाव कम होता है और वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। छोटी सी यह आदत आपकी सेहत में बड़ा बदलाव ला सकती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीत author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article