लाइफस्टाइल

Malaidar Punjabi Lassi Recipe : बैसाखी के दिन घर पर बनानी है ढाबा स्टाइल मलाईदार पंजाबी लस्सी, तो ट्राई करें ये 3 स्टेप वाली रेसिपी

Malaidar Punjabi Lassi Recipe (मलाईदार लस्सी की रेसिपी): आज बैसाखी का दिन है। इस खास दिन पर घरों में रंग-बिरंगे पंजाबी पकवान बनते हैं। खासतौर से मलाईदार लस्सी जरूर बनती है। यहां से आप पंजाबी स्टाइल मलाईदार लस्सी बनाने की रेसिपी देख सकते हैं।

Image

बैसाखी स्पेशल मलाईदार लस्सी बनाने की रेसिपी (pc: canva)

Malaidar Punjabi Lassi Recipe (मलाईदार लस्सी की रेसिपी): बदलते मौसम और गर्मी की मार में ठंडे पेय की डिमांड बढ़ने लगी है। आज तो बैसाखी ही है। आज के दिन तो ठंडी ठंडी लस्सी बनती है। अगर आपको लस्सी बनानी नहीं आती तो आप यहां से पंजाबी स्टाइल मलाईदार लस्सी की पूरी रेसिपी देख सकते हैं। ये रेसिपी स्टेप बाय स्टेप मौजूद है।

मलाईदार लस्सी बनाने की सामग्री-

  • ताजा दही – 250 ग्राम (2 कप)
  • चीनी – 50 ग्राम
  • दूध – 150 ग्राम (1 कप)
  • पिस्ता बादाम – 1 चम्मच
  • मलाई – 2 बड़े चम्मच
  • काजू – 1 चम्मच (कटा हुआ)

मलाईदार लस्सी बनाने की विधि-

सबसे पहले दही को किसी बड़े और गहरे बर्तन में निकाल लेंगे दही अगर घर का ताजा हो तो लस्सी के लिए बेहतर होगा। फिर इसे लकड़ी वाले ब्लेंडर से 5 मिनट तक मिलाएंगे, अगर आपके पास लकड़ी वाला ब्लेंडर नहीं है तो आप इसे मिक्सी में चला दें। उसके बाद चीनी डालकर उसे भी अच्छे से मिला देंगे | अगर आपके पास चीनी का पाउडर है तो आप उसका भी उपयोग कर सकते हैं | उसे मिलाने में समय की बचत होगी और यह जल्दी से बन जाएगा। फिर इसमें ठंडा दूध मिलाएंगे और 4 से 5 मिनट तक दूसरे बर्तन लेकर फटेंगे। फिर इसमें ठंडा दूध मिलाएंगे और 4 से 5 मिनट तक दूसरे बर्तन लेकर फटेंगे। जब लस्सी के ऊपर झाग आने लगेगा तब हम इसे फेटना बंद करेंगे, आप दूध के जगह पर ठण्डा पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब इसमें ड्राई फ्रूट्स डालकर उसे भी मिला देंगे अगर आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसी टाइम पर वह भी डाल कर उसे भी अच्छे से मिला दें। फिर इसे गिलास में निकाल लेंगे। अब इसके ऊपर थोड़ा सा मक्खन और पिस्ता (काजू) डालकर इसे सजा देंगे। तो यह हमारी क्रीमी लस्सी बनकर तैयार है।

लस्सी बनाते हुए ध्यान दें-

लस्सी बनाने के लिए घर के ताजे दही का इस्तेमाल करें, अगर आपके पास ताजा दही नहीं है तो आप डेरी वाले दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, लस्सी में आप दूध की जगह पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन पानी से लस्सी में बढ़िया झाग नहीं बन पाता है, अगर आपको ज्यादा झाग वाली लस्सी पसंद है, तो आप पानी की जगह दूध का ही इस्तेमाल करें। अगर आपको बहुत ही कोल्ड लस्सी पसंद है, तो इसे सर्व करते वक्त 4 से 5 बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व कर सकते हैं। लस्सी में आप अपने मन पसंद का ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Srishti
सृष्टि author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article