चुभती और जलती गर्मी वाले मौसम में जब AC और कूलर भी राहत देने में नाकाम लगते हैं, तब सबसे ज्यादा फर्क आपके कपड़ों से पड़ता है। सही फैब्रिक न सिर्फ आपको आराम देता है, बल्कि पूरे दिन ठंडक का एहसास भी बनाए रखता है। कई लोग महंगे और स्टाइलिश कपड़े तो खरीद लेते हैं, लेकिन यह नहीं जानते कि गर्मियों में कौन सा कपड़ा (Summer Fabric) सबसे ज्यादा कूलिंग देता है।
यह भी पढ़ें - गर्मियों के लिए बेस्ट है Kareena Kapoor का ये नया कुर्ता
दरअसल, कुछ खास फैब्रिक्स ऐसे होते हैं जो पसीने को तुरंत सोख लेते हैं और हवा को आसानी से पास होने देते हैं, जिससे शरीर ठंडा बना रहता है। अगर आप भी इस भीषण गर्मी में राहत पाना चाहते हैं, तो इस बार अपने वार्डरोब में ऐसा कपड़ा जरूर शामिल करें, जो आपको AC जैसी ठंडक का अनुभव दे सके। देखें सबसे ठंडा कपड़ा कौन सा होता है और गर्मियों के लिए सबसे बेस्ट फैब्रिक कौन सा है।
सबसे ठंडा कपड़ा कौन सा होता है?
गर्मियों का मौसम आते ही सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि ऐसा कौन सा कपड़ा पहना जाए, जिससे शरीर को ठंडक मिले और पसीने से भी राहत मिल सके। सही फैब्रिक का चुनाव न केवल आराम देता है, बल्कि आपकी त्वचा को भी स्वस्थ बनाए रखता है।

Top Summer Fabrics
1. कॉटन (Cotton) – सबसे बेस्ट विकल्प
Cotton गर्मियों के लिए सबसे लोकप्रिय और ठंडा कपड़ा माना जाता है। यह प्राकृतिक फाइबर होता है, जो हवा को आसानी से पास होने देता है और पसीने को जल्दी सोख लेता है।
कॉटन के कपड़े हल्के, मुलायम और स्किन-फ्रेंडली होते हैं, जिससे आपको पूरे दिन ठंडक महसूस होती है।
2. लिनेन (Linen) – सुपर कूल फैब्रिक
Linen भी गर्मियों में काफी पसंद किया जाता है। यह फ्लैक्स प्लांट से बनता है और कॉटन से भी ज्यादा हवा पास करता है।
लिनेन कपड़े जल्दी सूख जाते हैं और पसीने को त्वचा से दूर रखते हैं, जिससे शरीर ठंडा बना रहता है।

Summer Fashion
3. रेयॉन (Rayon) – हल्का और सॉफ्ट
Rayon एक सेमी-सिंथेटिक फैब्रिक है, जो बहुत हल्का और मुलायम होता है। यह स्किन पर ठंडा महसूस होता है और गर्मियों में पहनने के लिए अच्छा विकल्प है।
4. खादी (Khadi) – देसी और कूल
Khadi भारत का पारंपरिक कपड़ा है, जो हाथ से बनाया जाता है। यह गर्मियों में शरीर को ठंडा रखता है और सर्दियों में गर्म भी।
खादी की खासियत इसकी सांस लेने की क्षमता है, जिससे पसीना जल्दी सूख जाता है।
गर्मी में कौन से कपड़ें न पहने
गर्मियों में पॉलिएस्टर और नायलॉन जैसे सिंथेटिक कपड़ों से बचना चाहिए। ये हवा को पास नहीं होने देते और पसीना रोकते हैं, जिससे गर्मी और चिपचिपाहट बढ़ती है।
