ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन लेंगे ग्रे डिवोर्स! जानिए क्या होता है Grey Divorce, ये मशहूर हस्तियां भी ले चुकी है 'ग्रे तलाक'

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai Split: अंबानी परिवार की शादी की तस्वीरों में अभिषेक और ऐश्वर्या की दूरी को फैंस पचा भी नहीं पाए थे कि अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया में तलाक की एक पोस्ट लाइक कर उन्हें और परेशान कर दिया। दरअसल अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर ग्रे डिवोर्स (Grey Divorce) के एक पोस्ट को लाइक किया है।

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai Split: पिछले लंबे समय से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की चर्चा सोशल मीडिया में हो रही है। अनंत अंबानी की शादी के बाद दोनों के बीच अनबन की खबरों ने और भी ज्यादा जोर पकड़ लिया है। दरअसल अंबानी परिवार की पार्टी में बच्चन परिवार से ऐश्वर्या दूर ही रहीं। वह अपनी बेटी के साथ अलग नजर आईं तो वहीं अभिषेक अपने माता-पिता और बहन के साथ अलग दिखे। इस शादी के बाद लोग ये मानकर चल ही रहे थे कि ऐश्वर्या बच्चन परिवार से बहुत ज्यादा खफा हैं, वहीं अभिषेक बच्चन ने एक पोस्ट लाइक कर इस बात को लगभग पुख्ता कर दिया है कि वह और ऐश्वर्या अलग हो सकते हैं।

Abhi Aish Divorce

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का होगा ग्रे डिवोर्स, क्या होता है यह Grey Divorce

अंबानी परिवार की शादी की तस्वीरों में अभिषेक और ऐश्वर्या की दूरी को फैंस पचा भी नहीं पाए थे कि अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया में तलाक की एक पोस्ट लाइक कर उन्हें और परेशान कर दिया। दरअसल अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर ग्रे डिवोर्स के एक पोस्ट को लाइक किया है। इस पोस्ट में लिखा था- जब प्यार आसान नहीं रह जाता। तलाक किसी के लिए भी आसान नहीं होता। कौन हमेशा खुश रहने का सपना नहीं देखता। फिर भी कभी-कभी जीवन वैसा नहीं होता जैसा हम उम्मीद करते हैं, लेकिन जब लोग दशकों साथ रहने के बाद अलग हो जाते हैं, जब वे अपनी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा बड़ी और छोटी दोनों चीजों के लिए एक-दूसरे पर निर्भर रहते हैं तो वे इसका कैसे सामना करते हैं।

End of Feed