Aam Panna vs Lemon Water: आम पन्ना या नींबू पानी गर्मी के लिए क्या है बेस्ट, गिलास उठाने से पहले जान लें सही चुनाव का तरीका

गर्मी का मौसम आते ही तरह-तरह के हेल्दी ड्रिंक्स की बात होने लगती है। आज हम आपको आम पन्ना और नींबू पानी के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं कौन है गर्मी की बेस्ट ड्रिंक।

Aam Panna vs Lemon Water: गर्मी का मौसम आते ही शरीर को ठंडक और एनर्जी देने वाले देसी ड्रिंक्स की याद आने लगती है। चिलचिलाती धूप, पसीना और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए लोग सबसे ज्यादा देसी ड्रिंक्स पर भरोसा करते हैं। जिसमें आम पन्ना और नींबू पानी दोनों ही प्रमुख हैं। ये दोनों ही भारतीय रसोई का हिस्सा हैं और सालों से गर्मी में राहत देने के लिए इस्तेमाल किए जाते रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि इन दोनों में से शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद क्या है? कौन सा ड्रिंक गर्मी (Summer Drinks Benefits) को बेहतर तरीके से मात देता है? आइए जानते कौन सी ड्रिंक का चुनाव करना बेहतर होगा।

Aam Panna vs Lemon Water

आम पन्ना या नींबू पानी

आम पन्ना

आम पन्ना कच्चे आम से बनाया जाने वाला देसी ड्रिंक है। इसमें आम के अलावा जीरा, काला नमक, पुदीना और चीनी या गुड़ मिलाया जाता है। इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है। ये ड्रिंक स्वाद के साथ-साथ शरीर को ठंडक देने वाला भी माना जाता है। इसे आप रोजाना अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

End of Feed