7 फरवरी 2026 को क्या है, वैलेंटाइन वीक 2026 का कौन सा दिन है, रोज डे है क्या

7 फरवरी 2026 से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। आज पहले दिन रोज डे (Rose Day) मनाया जा रहा है। यह दिन प्यार, दोस्ती और भावनाओं को गुलाब के जरिए व्यक्त करने का अवसर देता है। रोज डे का इतिहास प्राचीन सभ्यताओं से जुड़ा है, जहां गुलाब को प्रेम और सौंदर्य का प्रतीक माना जाता था। पढ़ें वैलेंटाइन वीक 2026 के आज के दिन के बारे में।

7 फरवरी 2026 से वैलेंटाइन वीक 2026 की शुरुआत हो चुकी है और प्यार की पहली खुशबू चारों ओर फैल रही है।। वैलेंटाइन वीक का पहला दिन रोज डे (Rose Day) होता है। इस दिन लोग अपनी फीलिंग्स को शब्दों की बजाय गुलाब का फूल देकर जाहिर करते हैं। वैसे रोज डे सिर्फ प्रेमी-प्रेमिकाओं तक सीमित नहीं है। यह दिन दोस्ती, अपनापन, सम्मान और रिश्तों की गर्माहट को दर्शाने का भी प्रतीक बन चुका है। रोज डे हमें यह सिखाता है कि भावनाएं जताने के लिए किसी बड़े मंच की नहीं, बस एक सच्चे एहसास और एक गुलाब की ज़रूरत होती है।

aaj kya hai 7 February 2026, rose day images

रोज डे कब मनाया जाता है वैलेंटाइन वीक में (Pic: AI Image)

रोज डे कब मनाया जाता है वैलेंटाइन वीक में

हर साल 7 फरवरी को रोज डे मनाया जाता है। यह वैलेंटाइन वीक का पहला दिन होता है। इस दिन को मनाने की तारीख कभी नहीं बदलती, चाहे सप्ताह का दिन कुछ भी हो। इस दिन से लेकर 14 फरवरी तक यानी वैलेंटाइन डे आने तक, प्यार को अलग-अलग तरीकों से सेलिब्रेट किया जाता है। इसके लिए अलग अलग दिनों के नाम भी दिए गए हैं।

End of Feed