Aaj ka Suvichar: संतोष ही असली सुख है, बाकी सब मन की दौड़ है

Aaj ka Suvichar: आज का सुविचार हमें सीखाता है कि जीवन में सपने जरूर होने चाहिए, उन्हें पूरा करने की कोशिश भी करनी चाहिए, लेकिन साथ-साथ वर्तमान की कद्र करना भी जरूरी है।

Aaj ka Suvichar: जिंदगी में आगे बढ़ने की चाहत होना अच्छी बात है, लेकिन हर समय इस सोच में डूबे रहना कि मेरे पास जो है वो कम है इंसान को कभी खुश नहीं रहने देता। उदासी के बीच आपको नई किरण मिल सके इसके लिए हम आपके साथ सुविचार साझा करते हैं। एक प्रेरणादायक सुविचार (Today Suvichar) ना केवल आपको मोटिवेट करता है बल्कि अंदर से मजबूत भी बनाता है। एक अच्छा विचार आपकी सोच को पूरी तरह से बदल सकता है। इसी कड़ी में हमारा आज का सुविचार है-

Aaj ka Suvichar

आज का सुविचार (फोटो: AI)

'जो अपने पास जो है उससे संतुष्ट नहीं है, वह जो पाना चाहता है उससे भी संतुष्ट नहीं होगा।'

चाहत और संतोष के बीच का फर्क समझिए

आज का सुविचार हमें सीखाता है कि चाहत और संतोष के बीच फर्क समझना बेहद जरूरी है। इंसान की इच्छाओं का कोई अंत नहीं है। आज हमें एक चीज चाहिए, वह मिल जाए तो कल उससे बेहतर चीज की चाहत पैदा हो जाती है। ये एक ऐसा जाल है जो हमें दौड़ाए चले जाता है। इसे एक उदाहरण के द्वारा समझते हैं जैसे- नया फोन मिलने के बाद उससे महंगा फोन अच्छा लगने लगता है। छोटी नौकरी मिलने पर बड़ी नौकरी की इच्छा होती है और बड़ी नौकरी मिलने के बाद भी मन किसी ऊंचे पद पर जाने के लिए दौड़ शुरू कर देता है।

End of Feed