A1 VS A2 Milk: A1 या A2 मिल्क कौन है ज्यादा हेल्दी? जानें कौन सा दूध जल्दी होता है हजम

A1 और A2 दूध को लेकर अक्सर ये सवाल पूछा जाता है कि इनमें से कौन सा दूध ज्यादा हेल्दी है? इसके साथ ही जानते हैं कौन सा दूध जल्दी पच जाता है? जाने इसके बारे में विस्तार से...

A1 VS A2 Milk: सुबह की चाय हो, बच्चों का नाश्ता या रात का हल्का भोजन दूध भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में दूध को लेकर एक नई बहस शुरू हो गई है - A1 मिल्क और A2 मिल्क क्या ज्यादा हेल्दी है? बाजार में A2 दूध को ज्यादा हेल्दी और आसानी से पचने वाला बताकर बेचा जा रहा है, जबकि कई लोग इसे सिर्फ मार्केटिंग ट्रेंड मानते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर A1 और A2 दूध में फर्क क्या है, कौन सा दूध जल्दी हजम (Easy to Digest Milk) होता है और सेहत के लिए कौन बेहतर माना जाता है? आज हम आपको इस पूरे विषय को आसान भाषा में समझाते हैं।

A1 VS A2 Milk

A1 या A2 दूध कौन बेस्ट है?

A1 और A2 मिल्क में क्या अंतर होता है?

दूध में कई तरह के प्रोटीन पाए जाते हैं, जिनमें बीटा-केसिन नाम का प्रोटीन प्रमुख है। इस बीटा-केसिन प्रोटीन की मात्रा के आधार पर दूध को A1 और A2 कैटेगरी में बांटा जाता है। A1 मिल्क में A1 प्रकार का बीटा-केसिन प्रोटीन होता है। जबकि A2 मिल्क में A2 प्रकार का बीटा-केसिन प्रोटीन पाया जाता है। दूध का यह अंतर गायों की नस्ल पर निर्भर करता है। भारतीय देसी गायें जैसे गिर, साहिवाल और रेड सिंधी आमतौर पर A2 दूध देती हैं, जबकि कई विदेशी नस्लों जैसे होल्स्टीन और फ्रीजियन गायों के दूध में A1 प्रोटीन ज्यादा पाया जाता है।

End of Feed