मुंबई में सजा ग्लैमर का महाकुंभ, 61वें Femina Miss India अवॉर्ड्स नाइट ने बिखेरा जलवा

मुंबई की चमक-दमक भरी रात एक बार फिर ग्लैमर, ग्रेस और कॉन्फिडेंस के नाम रही। 61वां फेमिना मिस इंडिया अवार्ड नाइट में देशभर से आईं 30 स्टेट विनर्स का फाइनल राउंड 18 अप्रैल को KIIT भुवनेश्वर में होगा।

Femina Miss India: मायानगरी मुंबई की चमक-दमक भरी रात एक बार फिर ग्लैमर, ग्रेस और कॉन्फिडेंस के नाम रही। वहां बीती रात 61वां फेमिना मिस इंडिया अवॉर्ड्स नाइट शानदार अंदाज में आयोजित हुआ। इस इवेंट में देशभर से आईं 30 स्टेट विनर्स ने अपने स्टाइल, पर्सनैलिटी और टैलेंट का ऐसा जलवा बिखेरा कि पूरा माहौल फैशन और फिनेस से सराबोर हो गया। रैंप पर हर कंटेस्टेंट का आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। डिजाइनर आउटफिट्स, आकर्षक वॉक और दमदार प्रेजेंस ने यह साबित कर दिया कि इस साल की प्रतियोगिता (Femina Miss India 2026) बेहद कड़ी होने वाली है। इवेंट में न सिर्फ फैशन का तड़का था, बल्कि शानदार परफॉर्मेंस और स्पेशल सेगमेंट्स ने इसे एक यादगार शाम बना दिया।

Femina Miss India

फेमिना मिस इंडिया 2026 का आयोजन

टाइम्स ग्रुप के स्वामित्व और संचालन में आयोजित फेमिना मिस इंडिया ने मुंबई में एक शानदार और भव्य समारोह के साथ अपने सबटाइटल अवॉर्ड्स नाइट का आयोजन किया। यह आयोजन न सिर्फ ग्लैमर से भरपूर रहा, बल्कि इसने प्रतियोगिता की समृद्ध विरासत और उद्देश्य को भी बेहद खूबसूरती से दर्शाया। यह अवॉर्ड शो देश के कोने-कोने से आई विविध प्रतिभाओं को एक मंच पर लाकर एकता और विविधता का उत्सव मनाता है। यहां हर प्रतिभागी अपनी अलग कहानी, सोच और सपनों के साथ आती है, जो इस मंच को और भी खास बना देता है। फेमिना मिस इंडिया का फाइनल राउंड 18 अप्रैल को KIIT भुवनेश्वर में आयोजित होगा।

End of Feed