5 Indoor Plants To Boost Your Living Room Health: घर का सबसे खूबसूरत हिस्सा लिविंग रूम होता है और इसे लोग बेहद शानदार तरीके से सजाते हैं। लोग तरह तरह की पेटिंग लगाते हैं, एंटीक आइटम सजाते हैं। लोग लिविंग रूम की सजावट में लाखों रुपये खर्च करते हैं। बावजूद इसके वो ये भूल जाते हैं कि वहां शुद्ध हवा की व्यवस्था है या नहीं। आज हम आपको ऐसे 5 पौधों के बारे में बता रहे हैं जिनको लिविंग रूम में रखने से खूबसूरती तो बढ़ेगी ही, साथ ही आपके लिविंग रूम की सेहत भी सुधरेगी। ये पौधे नेचुरल एयर प्युरीफायर की तरह काम करते हैं।
5 Indoor Plants To Boost Your Living Room Health
स्नेक प्लांट Snake Plant
snake plant
मदर-इन-लॉज-टंग के नाम से मशहूर यह पौधा वायु में मौजूद खतरनाक तत्व फॉरमलडिहाइड को फिल्टर करता है। यह रात को कार्बन डाई ऑक्साइड को अवशोषित करता है और ऑक्सीजन का संचार करता है। इसे आप बेडरूम या लिविंग रूम में रख सकते हैं।
रबर प्लांट्स Rubber Plant
रबर प्लांट वुडन फर्नीचर से रिलीज होने वाले हानिकारक ऑर्गेनिक कंपाउंड फॉरमलडिहाइड से वातावरण को मुक्त रखता है। इस पौधे को लकड़ी के सोफे या बेड के नजदीक रखा जाता है।
एलोवेरा Aloe Vera
aloe vera
औषधीय गुणों से भरपूर ये पौधा एक अच्छा एयर प्यूरीफायर भी है। यह पौधा वातावरण से फॉरमलडिहाइड और बेंजीन रसायन को दूर करता है। आप इसे अपने घर के लिविंग रूम में लगा सकते हैं।
पाम ट्री Palm Tree
पाम एक इनडोर प्लांट है जो एयर को प्यूरीफाए करने का काम करता है। आप घर में ड्वार्फ डेट पाम, बैंबू पाम, एरिका पाम, लेडी पाम या पार्लर पाम आदि लगा सकते हैं।
फाइकस बेंजामिना
फॉरमलडिहाइड, बेंजीन और ट्राइक्लोरोथाइलीन जैसे हानिकारक गैस को दूर करने में फाइकस बेंजामिना अहम भूमिका निभाता है। इसी तरह स्पाइडर प्लांट भी आप लिविंग रूम में लगा सकते हैं। ये पौधा जाइलीन, बेंजीन, फॉरमलडिहाइड और कार्बन मोनो ऑक्साइड जैसी विषैली गैसों से वातावरण को शुद्ध कर देता है।
