गर्मी और लू का 'काल' हैं ये 10 देसी पकवान, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Traditional Indian dishes to prevent heat stroke: इन सारे पारंपरिक व्यंजनों जो एक बात कॉमन है वो ये है कि ये सभी प्रकृति के अनुरूप हैं और मौसम के अनुसार शरीर की जरूरतों को पूरा करते हैं।

Traditional Indian dishes to prevent heat stroke: भारत की भौगोलिक और सांस्कृतिक विविधता का सबसे सुंदर रूप उसके खान-पान में दिखाई देता है। खासकर गर्मियों के मौसम में, जब चिलचिलाती धूप और लू से बचना चुनौती बन जाता है, तब हमारे पारंपरिक व्यंजन किसी प्राकृतिक औषधि की तरह काम करते हैं। गर्मियों के मौसम के लिए कई ऐसे व्यंजन हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ ही शरीर को ठंडा रखने और हाइड्रेटेड बनाए रखने में भी मददगार हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज भी ये व्यंजन बड़े चाव से खाए जाते हैं।

Traditional Indian Dishes

गर्मी में लू से बचाएंगे ये देसी पकवान (AI Image)

तेज गर्मी और लू से बचाने वाले देसी पकवान

1. कच्चा आमेर टोक दाल

पश्चिम बंगाल की कच्चा आमेर टोक दाल गर्मियों की पहचान है। मसूर दाल और कच्चे आम की खटास से बनी यह डिश शरीर को ठंडक देती है और पाचन को भी दुरुस्त रखती है।

End of Feed