लाइफस्टाइल

क्या आप भी ले रहे हैं वेट लॉस की दवाएं, मोटापे के साथ तेजी से घट सकती हैं मांसपेशियां, स्टडी में सामने आई सच्चाई

Weight Loss Drugs May Cause Muscle Loss: क्या आप जानते हैं वेट लॉस की दवाएं लेने से सिर्फ फैट ही नहीं, बल्कि मांसपेशियां भी घटती हैं? स्टडी में सामने आया है कि इनसे मसल्स लॉस भी हो सकता है।

Image

मोटापे के साथ मसल्स भी घटा सकती हैं वेट लॉस की दवाएं

Weight Loss Drugs May Cause Muscle Loss: आजकल वजन कम करने की जल्दी में लोग शॉर्टकट ढूंढने लगे हैं। वेट लॉस दवाएं जैसे सेमाग्लूटाइड और टिरज़ेपाटाइड लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो चुकी हैं। ये दवाएं तेजी से वजन घटाने में मदद करती हैं, इसलिए लोग इन्हें बिना ज्यादा सोचे अपनाने लगे हैं। लेकिन हाल ही में आई एक स्टडी ने इस ट्रेंड पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसमें सामने आया है कि वजन घटाने के दौरान सिर्फ फैट ही नहीं, बल्कि शरीर की मांसपेशियां भी कम हो सकती हैं। यानी बाहर से आप स्लिम दिखेंगे, लेकिन अंदर से शरीर कमजोर हो सकता है। इस स्टडी की बातों को समझना जरूरी है ताकि आप सही फैसला ले सकें।

स्टडी क्या कहती है?

हाल ही में यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना स्कूल ऑफ मेडिसिन की एक स्टडी में यह पाया गया कि वेट लॉस, खासकर incretin-बेस्ड दवाओं से, उम्मीद से ज्यादा मसल्स लॉस हो सकता है। यह रिसर्च एनल्स ऑफ इंटरनल मेडिसिन (Annals of Internal Medicine) में प्रकाशित हुई है और इसका नेतृत्व मोटापा व न्यूट्रिशन एक्सपर्ट जॉन ए. बैट्सिस किया है।

कितनी तेजी से घटती हैं मांसपेशियां

स्टडी में कई रिसर्च को मिलाकर विश्लेषण किया गया। इसमें सामने आया कि इन दवाओं का इस्तेमाल करने वालों में कुल वजन घटने का करीब 35% हिस्सा मसल्स से जुड़ा था। हैरानी की बात यह रही कि दो-तिहाई मामलों में यह स्तर सुरक्षित सीमा से भी ज्यादा था।

क्यों हो रहा है ऐसा

सेमाग्लूटाइड और टिरज़ेपाटाइड जैसी दवाएं भूख कम करती हैं, जिससे कैलोरी इनटेक घटता है और वजन तेजी से कम होता है। लेकिन जब शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिलता, तो वह फैट के साथ-साथ मसल्स को भी तोड़ने लगता है। यही वजह है कि मसल्स लॉस बढ़ सकता है।

मसल्स लॉस के क्या नुकसान हो सकते हैं

मांसपेशियां सिर्फ बॉडी शेप के लिए नहीं, बल्कि ताकत और मेटाबॉलिज्म के लिए भी जरूरी होती हैं। इनके कम होने से शरीर में कमजोरी, थकान और स्टैमिना की कमी महसूस हो सकती है। लंबे समय में यह आपकी फिटनेस और हेल्थ दोनों को प्रभावित कर सकता है।

एक्सपर्ट की सलाह क्या है

स्टडी से जुड़े एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आप वेट लॉस दवाएं ले रहे हैं, तो साथ में प्रोटीन-रिच डाइट और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जरूर करें। इससे मसल्स को बचाने में मदद मिल सकती है और वजन भी हेल्दी तरीके से घटेगा।

वजन कम करना अच्छी बात है, लेकिन अगर इसके साथ मांसपेशियां भी तेजी से कम होने लगें, तो यह चिंता का विषय है। इसलिए जरूरी है कि आप जल्दबाजी में फैसले न लें और वजन घटाने का सही और संतुलित तरीका अपनाएं।

Vineet
विनीत author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article