क्या दूर रहकर भी बच्चों की हर बात कंट्रोल करना सही है? सीखें अली फजल और ऋचा चड्ढा के किस्से से पेरेंटिंग का यह जरूरी सबक

ऋचा ने यह भी बताया कि घर पर नैनी और उनकी अपनी सक्रिय देखरेख के बावजूद अली हर एक छोटी चीज को लेकर बहुत ज्यादा सतर्क रहते हैं।

पेरेंटिंग का सफर हर माता-पिता के लिए अलग और अनोखा होता है। कई बार घर में बच्चों की परवरिश को लेकर होने वाली बातें सिर्फ सोने के रूटीन या स्क्रीन टाइम तक ही सीमित नहीं होतीं। बच्चों की थाली में परोसी जाने वाली छोटी-छोटी चीजों पर भी लंबी चर्चाएं छिड़ जाती हैं। बॉलीवुड के पॉपुलर कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल की पेरेंटिंगसे जुड़ा कुछ ऐसा ही मजेदार और दिलचस्प किस्सा सामने आया है, जो हर नए माता-पिता को जानना चाहिए।

Ali Fazal Richa Chadha Parenting

क्या दूर रहकर भी बच्चों की हर बात कंट्रोल करना सही है? (Photo: Richa Chadha Insta)

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अपने पति और अभिनेता अली फजल के फादरहुड यानी पितृत्व के अंदाज पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि अली अपनी बेटी जुनेरा इदा फजल की देखभाल को लेकर बेहद गंभीर और सक्रिय रहते हैं। वैसे तो वह अली के इस प्यार और जुड़ाव की सराहना करती हैं, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि कई बार उनका यह अति-उत्साह और फिक्र माइक्रोमैनेजमेंट यानी हर छोटी बात पर नजर रखना जैसी लगने लगती है।

End of Feed