नॉलेज

Lake Baikal: अंतरिक्ष से कैसी दिखती है दुनिया की सबसे गहरी मीठे पानी की झील? ISS से कैद हुआ अनोखा नजारा

Lake Baikal: दुनिया की सबसे पुरानी, सबसे बड़ी और सबसे गहरी झील कोई और नहीं, बल्कि बैकाल झील है, जो दक्षिणी साइबेरिया में मौजूद है। सर्द मौसम में बैकाल झील जम जाती है और यहां का तापमान माइनस में होता है। हाल ही में नासा ने बैकाल झील की अंतरिक्ष से ली गई एक तस्वीर जारी की है।

Image

बैकाल झील

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • दुनिया की सबसे गहरी और सबसे बड़ी झील।
  • बैकाल झील को सबसे पुरानी झील भी माना जाता है।
  • दक्षिणी साइबेरिया में स्थित है बैकाल झील।


Lake Baikal: दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे गहरी मीठे पानी की झील दक्षिणी साइबेरिया (Southern Siberia) में स्थित है। इस झील का नाम बैकाल है और इसे सबसे पुरानी झीलों में से एक का भी दर्जा प्राप्त है। हाल ही में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने नासाअर्थ नामक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बैकाल झील का अनोखा नजारा दिखाया। जिसे पृथ्वी से 421 किमी की ऊंचाई पर स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से कैप्चर किया गया है।

बैकाल झील की खासियत

यूनेस्को (UNESCO) के मुताबिक, दक्षिण साइबेरियाई बैकाल झील लगभग 2.5 करोड़ साल पहले बनी थी। इसकी लंबाई 640 किलोमीटर, जबकि गहराई 1,700 मीटर है। 2.5 करोड़ साल पुरानी होने की वजह से बैकाल झील को दुनिया की सबसे पुरानी झील माना जाता है।

इस झील का पानी बेहद साफ और पारदर्शी है। इसकी सतह से आप झील के भीतर का नजारा भी देख सकते हैं। बैकाल झील कई दुर्लभ जीव-जंतुओं का घर भी है। हालांकि, सर्द मौसम में बैकाल झील पूरी तरह से जम जाती है और इस पर बड़े आराम से आप चल सकते हैं और तापमान शून्य से भी काफी नीचे चला जाता है। इस झील में दुनिया के ताजा पानी का लगभग 20 फीसद हिस्सा समाया हुआ है।

अनूठी प्राकृतिक विरासत

यूनेस्को ने बैकाल झील को साल 1996 में दुनिया की अनूठी प्राकृतिक विरासतों में सूची में शामिल किया था। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि हर साल इस झील का आकार बढ़ता ही जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बैकाल झील सालाना दो सेमी की दर से बढ़ रही है।

ISS से ली गई तस्वीर

अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) से एक अंतरिक्ष यात्री ने जनवरी 2024 में बैकाल झील का रात के समय का अद्भुत नजारा कैप्चर किया था। तस्वीर में स्पेश स्टेशन का कुछ हिस्सा भी दिखाई दे रहा है। साथ ही बर्फ और वनस्पति भूमि वाला हिस्सा चमक रहा है, जबकि वन क्षेत्र गहरे प्रतीत होते हैं। सबसे ज्यादा चमकने वाली जगहें और कुछ नहीं, बल्कि आस के शहर हैं। इस तस्वीर के केंद्र में एक लंबी बर्फ से ढकी हुई झील ही बैकाल झील है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें