दुनिया के इस शहर को कहा जाता है 'Christmas Capital of the World', जानें नाम

क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक शहर ऐसा भी है जिसे “दुनिया की क्रिसमस राजधानी” कहा जाता है? सैकड़ों साल पुरानी परंपराओं, भव्य सजावट और ऐतिहासिक क्रिसमस मार्केट के कारण यह शहर हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। जादुई माहौल, रंगीन बाजार और अनोखी सांस्कृतिक विरासत ने इसे वैश्विक स्तर पर खास पहचान दिलाई है। तो आइए जानें इसके बारे में।

Christmas Capital of the World: क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसी जगह भी है जो अपनी भव्य क्रिसमस परंपराओं के लिए मशहूर है और जिसे “दुनिया की क्रिसमस राजधानी” कहा जाता है? यह शहर अपने जादुई त्योहारों के माहौल और सैकड़ों साल पुरानी परंपराओं के लिए जाना जाता है। हर साल करीब 20 लाख पर्यटक यहां पहुंचते हैं, जो इसके बेहद आकर्षक क्रिसमस मार्केट का अनुभव लेना चाहते हैं। माना जाता है कि, यह बाजार 1570 से आयोजित हो रहा है और यूरोप के सबसे पुराने क्रिसमस बाजारों में शामिल है। शहर की शानदार सजावट, रंग-बिरंगे बाजार और हर ओर फैली उत्सवी रौनक इसे लोगों के लिए खास बना देती है। आधिकारिक पर्यटन स्रोतों के अनुसार, इसकी अनोखी सांस्कृतिक विरासत और मनमोहक वातावरण ने ही इसे यह विशिष्ट पहचान दिलाई है।

Christmas Capital of the World Name

दुनिया की क्रिसमस राजधानी

दुनिया की क्रिसमस राजधानी कहां है?

कौन सा शहर कहलाता है दुनिया की क्रिसमस राजधानी?

अगर उस शहर की बात करें जिसे “दुनिया की क्रिसमस राजधानी” या Christmas Capital of the World के नाम से जाना जाता है, तो यह सम्मान स्ट्रासबर्ग को मिला है। स्ट्रासबर्ग (Strasbourg) फ्रांस के पूर्वी भाग में जर्मनी की सरहद के नजदीक बसा हुआ एक प्रमुख शहर है। यह अल्सेस (Alsace) क्षेत्र की राजधानी होने के साथ-साथ यूरोप की संसद और यूरोपीय परिषद जैसी कई अहम संस्थाओं का मुख्य केंद्र भी है, जिससे इसकी अंतरराष्ट्रीय पहचान और भी मजबूत होती है।

End of Feed