नॉलेज

जापान के बमवर्षक जहाजों ने देखते ही देखते US पर्ल हार्बर को कर दिया तबाह, बिछ गईं सैनिकों की लाशें; जानें

7 December History: इतिहास में सात दिसंबर का दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ दर्ज है। आज ही के दिन जापान के बमवर्षक जहाजों ने हवाई में स्थित अमेरिका के नौसैन्य अड्डा पर्ल हार्बर पर अचानक हमला कर दिया था और इस हमले में कुल 2400 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए थे।

Image

आज का इतिहास

Photo : Times Now Digital

7 December History: साल के आखिरी महीने का सातवां दिन इतिहास में दो बड़ी अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के साथ दर्ज है। जापान के बमवर्षक जहाजों ने 1941 में सात दिसंबर को हवाई में स्थित अमेरिका के नौसैन्य अड्डा पर्ल हार्बर पर अचानक हमला कर दिया था और इस दौरान छह जंगी जहाज़, 112 नौकाएं और 164 लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए गए। हमले में कुल 2400 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए थे।

सात दिसंबर की तारीख में इतिहास की दर्ज दूसरी बड़ी घटना 2001 की है, जब अफगानिस्तान में तालिबान ने कंधार का अपना गढ़ छोड़ दिया और इस तरह 61 दिन की लड़ाई के अंत की शुरूआत हुई। अफगानिस्तान के नए अंतरिम प्रशासन के प्रमुख हामिद करजई और तालिबान नेतृत्व के बीच हुए समझौते के बाद कट्टरपंथियों ने अपना यह महत्वपूर्ण गढ़ छोड़ने का फैसला किया।

देश दुनिया के इतिहास में सात दिसंबर की तारीख में दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1782 : मैसूर के शासक हैदर अली का निधन।

1825 : भाप से चलने वाला पहला जहाज ‘इंटरप्राइज’ कलकत्ता (अब कोलकाता) पहुंचा।

1941 : जापानी सेना ने हवाई में अमेरिकी नौसैन्य अड्डा पर्ल हार्बर पर हमला किया।

1975 : ईस्ट तिमोर के आजादी का ऐलान करने के तत्काल बाद इंडोनेशिया की सेना ने हमला करके उसे अपने कब्जे में ले लिया।

1988 : उत्तर पश्चिम आर्मिनिया में भीषण भूकंप के कारण कई शहर तबाह हो गए।

1995 : संचार उपग्रह इन्सेट 2 सी का प्रक्षेपण।

2001: तालिबान ने कई हफ्ते की अमेरिकी बमबारी के बाद अपना गढ़ कंधार छोड़ने का फैसला किया।

2004 : अफगानिस्तान में हामिद करजई ने पहले निर्वाचित राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें