Aaj Ka Itihas: पानीपत की लड़ाई जीतकर बाबर पहुंचा आगरा, जानें आज 10 मई का इतिहास

  • Agency by: Agency
  • Updated May 9, 2024, 11:53 PM IST

Aaj Ka Itihas: आज यानी 10 मई के दिन देश-दुनिया में क्या बड़ी घटनाएं हुईं थीं जानें आज 10 मई का इतिहास...

Today's History 10 May: साल के पांचवें महीने का दसवां दिन कई ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी है। बाबर ने 1526 में 10 मई के दिन पानीपत की लड़ाई जीतने के बाद देश की तत्कालीन राजधानी आगरा में कदम रखा और मुगल शासन की स्थापना करके हमारे देश का इतिहास और भूगोल सब बदल डाला।

aaj ka itihas

साल के पांचवें महीने का दसवां दिन कई ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी

दुनिया में हर दिन कोई न कोई रिकार्ड बनता टूटता रहता है, लेकिन पहली बार कोई उपलब्धि हासिल करने वाले का नाम हमेशा याद रखा जाता है। हरियाणा की संतोष यादव ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर लगातार दूसरी बार 10 मई के दिन ही कदम रखा था और ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली महिला पर्वतारोही बनीं।

End of Feed