नॉलेज

क्या है NASA का क्रू-9 मिशन? जिसकी बदौलत 6 माह बाद सुनीता विलियम्स की होगी वापसी!

Sunita Williams: सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की धरती पर वापसी का रास्ता साफ हो गया है। नासा और एलन मस्क की स्वामित्व वाली कंपनी स्पेसएक्स ने वापसी का रास्ता तैयार कर लिया है। बता दें कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की ड्रैगन कैप्सूल से वापसी होगी। ऐसे में चलिए समझते हैं कि नासा का क्रू-9 मिशन क्या है, क्योंकि वापसी में यही सबसे ज्यादा मददगार साबित होगा।

Image

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर (फाइल फोटो)

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • जून में अंतरिक्ष के रवाना हुई थीं सुनीता विलियम्स।
  • 8 दिन के मिशन के बाद अंतरिक्ष यात्रियों की होनी थी वापसी।
  • अंतरिक्ष यान में गड़बड़ी के कारण नहीं हुई वापसी।

Sunita Williams: अंतरिक्ष के 8 दिन के सफर पर निकली भारतवंशी सुनीता विलियम्स की आठ माह बाद वापसी होगी। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की धरती पर वापसी की योजना तैयार की है। ऐसे में अगले साल फरवरी या फिर उसके बाद दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी हो सकती है। दोनों ही अंतरिक्ष यात्रियों को नासा के क्रू-9 मिशन की मदद से वापस लाया जाएगा।

स्टारलाइनर पर नहीं होगी वापसी

नासा ने हाल ही में एक बैठक में तय किया कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की स्टारलाइनर से वापसी नहीं कराई जाएगी। दरअसल, सुरक्षा कारणों की वजह से यह निर्णय लिया गया। हालांकि, जून के पहले सप्ताह से अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स की वापसी को लेकर जोरो-शोरो से काम चल रहा है।

क्या है नासा का क्रू-9 मिशन?

सुनीता विलियम्स की वापसी क्रू-9 मिशन के जरिए होगी। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर हमेशा ही अंतरिक्ष यात्रियों की एक टीम तैनात रहती है। धरती से 420 किमी की ऊंचाई पर लगातार अंतरिक्ष यात्री वैज्ञानिक प्रयोग करते रहते हैं। फिलहाल सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर भी आईएसएस में हैं और यह जून माह में 8 दिन के मिशन पर गए थे, लेकिन अंतरिक्ष यान में खराबी की वजह से वहां पर फंस गए। ऐसे में अब दोनों ही अंतरिक्ष यात्रियों को एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल से वापस लाया जाएगा।

नासा का क्रू-9 मिशन अगले माह सितंबर में लॉन्च होने वाला है। वर्तमान समय पर आईएसएस में क्रू-8 मिशन के अंतरिक्ष यात्री मौजूद हैं। हालांकि, आईएसएस पर एक तय समय तक ही अंतरिक्ष यात्री मौजूद रहते हैं।

क्रू-9 मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्री ड्रैगन कैप्सूल पर बैठकर आईएसएस के लिए रवाना होंगे और अंतरिक्ष यान की वापसी पर सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर भी इसमें मौजूद रहेंगे। हालांकि, वापसी अगले साल फरवरी या उसके बाद कभी भी हो सकती है।

कब लॉन्च होगा क्रू-9 मिशन?

क्रू-9 मिशन 24 सितंबर, 2024 को लॉन्च होगा। यह मिशन नासा के कॉमर्शियल क्रू प्रोग्राम का हिस्सा है। इसी के माध्यम से अंतरिक्ष स्टेशन पर लगाया प्रयोग होते रहते हैं। क्रू-9 मिशन पर चार अंतरिक्ष यात्री आईएसएस जाएंगे। जिनमें कमांडर जेना कार्डमैन, पायलट निक हेग, मिशन स्पेशलिस्ट स्टेफनी विल्सन और रोस्कोस्मोस कॉस्मोनॉट एलेंक्जेंडर गोरबुनोव शामिल हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें