नॉलेज

कब और क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? कैसे हुई 'डरावने त्योहार' की शुरुआत

Halloween 2024: मौसम में ठंडक का अहसास होने के साथ ही भूतिया रात भी आ रही है। अमेरिका, ब्रिटेन सहित दुनियाभर में हैलोवीन की तैयारियां हो रही हैं। इस दिन लोग भूतिया कपड़े पहनते हैं और बच्चे लोगों के घरों में जा-जाकर टाफियां मांगते हैं। आयरलैंड और स्कॉटलैंड से शुरू हुए इस त्यौहार को दुनियाभर में मनाने का चलन बढ़ा है।

Image

हैलोवीन 2024

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • दुनियाभर में बढ़ रहा हैलोवीन का चलन।
  • 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा हैलोवीन।
  • हैलोवीन के दिन डरावने कपड़े पहनते हैं लोग।

Halloween 2024: अब दिन और रात सर्द होने लगी हैं और अक्टूबर खत्म होने को है, लेकिन जाते-जाते पूर्वजों को याद जरूर करता है। दरअसल, विदेशों में अक्टूबर की 31 तारीख का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि इस दिन एक 'डरावना त्योहार' मनाया जाता है जिसे हम हैलोवीन के नाम से जानते हैं।

कहां मनाया जाता है हैलोवीन?

हैलोवीन की शुरुआत मुख्य रूप से आयरलैंड और स्कॉटलैंड से हुई थी और अब अमेरिका, ब्रिटेन सहित दुनिया के कई देशों में मनाया जाता है। इस दिन बच्चे बूढ़े अतरंगी कपड़े पहनकर हैलोवीन को सेलिब्रेट करते हैं। ऐसी मान्यताएं हैं कि हैलोवीन के दिन भूतिया कपड़े पहनने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है।

Halloween_2024

हैलोवीन 2024

कब मनाया जाता है हैलोवीन?

हैलोवीन हर साल 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसका इतिहास लगभग 2000 साल पुराना है और मुख्य रूप से हैलोवीन ईसाई धर्म के लोग मनाते हैं, लेकिन दुनियाभर में इसका चलन तेजी से बढ़ा है। हैलोवीन को ऑल हैलोवीन, ऑल हेलोस ईवनिंग और ऑल सेंट्स ईव के नाम से भी जाना जाता है। यह सेल्टिक कैलेंडर का आखिरी दिन है।

क्यों मनाया जाता है हैलोवीन?

भूत, पिशाच, शैतान, दैत्य जैसे डरावने कपड़े पहनकर लोग हैलोवीन मनाते हैं। इस दिन लोग ऐसे कपड़े इस वजह से पहनते हैं ताकि पूर्वजों की आत्मा को शांति मिले। ऐसा कहा जाता है कि हैलोवीन की शुरुआत लगभग 2000 साल पहले हुई थी। उस वक्त हैलोवीन को उत्तरी यूरोप में 'ऑल सेंट्स डे' के रूप में मनाया जाता था। लोगों का मानना है कि आत्माएं इस दिन धरती पर आकर इंसानों को परेशान करती हैं। ऐसे में डरावने कपड़े पहनकर और जगह-जगह लाइट्स जलाकर उन्हें दूर रखा जाता है।

Halloween

हैलोवीन 2024

कद्दू का डरावना मुखौटा

हैलोवीन के दिन खोखले कद्दू में डरावना चेहरा बनाकर लाइट लगाई जाती है, जिसे जैक-ओ-लालटेन कहा जाता है। अक्सर आप लोगों ने तस्वीरों और वीडियो में पेड़ों पर लटके हुए डरावने कद्दू देखे होंगे। इस दिन बच्चे भूतिया कपड़े पहनकर लोगों के दरवाजों पर जाते हैं और मिठाइयां या टाफियां मांगते हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें