नॉलेज

जब रहस्यमयी विमान ने बंगाल के खेतों में गिराया उन्नत हथियारों का जखीरा, पता लगाने में जुट गईं एजेंसियां! जानें

18 December History: इतिहास में 18 दिसंबर का दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ दर्ज है। आज ही के दिन पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में उन्नत हथियारों का एक बड़ा जखीरा खेतों में पड़ा मिला था। जिसमें एके 47 राइफल, रॉकेट लॉन्चर, टैंक विध्वंसक गोले और लगभग ढाई लाख कारतूस शामिल थे।

Image

आज का इतिहास

Photo : Times Now Digital

18 December History: आज का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ इतिहास में दर्ज है, जिनमें पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में रहस्यमय ढंग से हथियारों का जखीरा गिराए जाने की घटना भी शामिल है। 18 दिसंबर 1995 की सुबह पुरुलिया में जब वहां के स्थानीय लोग अपने खेतों में गए, तो उन्हें कुछ भारी भरकम बक्सों में आधुनिक हथियारों का एक बहुत बड़ा ज़खीरा खेत में पड़ा मिला।

हथियारों के जखीरे में सैकड़ों एके 47 राइफल, रॉकेट लॉन्चर, टैंक विध्वंसक गोले और लगभग ढाई लाख कारतूस मिले। इसे देश की सुरक्षा में एक बड़ी चूक माना गया। देश की सुरक्षा एजेंसियों ने चार दिन में ही उस विमान और उसके आने के रास्ते का पता लगा लिया, जिसके जरिए ये हथियार गिराए गए थे।

देश-दुनिया के इतिहास में 18 दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1398 : आमिर तैमूर ने सुल्तान नुसरत शाह से दिल्ली की गद्दी छीन ली।

1865 : अमेरिका के विदेश मंत्री की घोषणा के अनुसार संविधान में 13वें संशोधन के जरिए देश में दास प्रथा को आधिकारिक रूप से गैरकानूनी घोषित किया गया।

1887 : भोजपुरी के शेक्सपियर नाम से विख्यात लोक कलाकार, रंगकर्मी भिखारी ठाकुर का जन्म हुआ।

1946 : मशहूर फिल्म निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग का जन्म। उन्होंने अपनी बेहतरीन फिल्मों से दुनियाभर में वाहवाही बटोरी।

1960 : नयी दिल्ली में राष्ट्रीय संग्रहालय का उद्घाटन।

1963 : अमेरिका के विश्वविख्यात अभिनेता ब्रैड पिट का जन्म। पिट को ढेरों गैर परंपरागत किरदारों को पर्दे पर साकार करने के लिए जाना जाता है।

1989 : सचिन ने एकदिवसीय क्रिकेट में अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला।

1995 : अज्ञात विमान ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में हथियारों का जखीरा गिराया।

1997 : किम दाए जुंग दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति चुने गए। वह देश के इतिहास में इस पद पर पहुंचने वाले विपक्ष के पहले नेता थे।

2014 : रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।

2017 : राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में बड़ी सफलता अर्जित करते हुए भारत ने 30 में से 29 स्वर्ण पदकों पर कब्जा किया।

2019 : तिहाड़ जेल प्रशासन ने निर्भया मामले के दोषियों को सात दिनों के भीतर दया याचिका दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया।

2019 : अंग्रेजी में कथेतर गद्य लेखन के लिए कांग्रेस नेता शशि थरूर को और हिन्दी के लिए नंदकिशोर आचार्य को साहित्य अकादमी पुरस्कार की घोषणा।

2022: फीफा विश्वकप के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें