नॉलेज

मंगल ग्रह पर मिला वाटर फ्रॉस्ट, इस नई खोज से विज्ञानी हैरान

Water Frost in Mars: मंगल ग्रह पर वाटर फ्रॉस्ट को यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के दो स्पेसक्राफ्ट्स ने देखा है। मंगल ग्रह के ज्वालामुखियों पर वाटर फ्रॉस्ट ओलंपिक के 60 स्विमिंग पूल के बराबर है। बकौल रिपोर्ट, विज्ञानियों ने मंगल के थारसिस ज्वालामुखियों में से तीन के शीर्ष पर वाटर फ्रॉस्ट को देखा है।

Image

मंगल ग्रह पर वाटर फ्रॉस्ट (फोटो साभार: ESA)

Photo : Twitter

Water Frost in Mars: सौरमंडल के लाल ग्रह यानी मंगल ग्रह पर विज्ञानियों की एक टीम ने वाटर फ्रॉस्ट की खोज की। इस खोज ने मंगल ग्रह में लोगों की रुचि को बढ़ा दिया है। यह पहली बार है जब भूमध्य रेखा के पास वाटर फ्रॉस्ट को देखा गया है। इसे एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि विज्ञानी लगातार मंगल ग्रह पर जीवन की तलाश करने में जुटे हुए हैं।

मंगल ग्रह पर वाटर फ्रॉस्ट को यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के दो स्पेसक्राफ्ट्स ने देखा है। मंगल ग्रह के ज्वालामुखियों पर वाटर फ्रॉस्ट ओलंपिक के 60 स्विमिंग पूल के बराबर है। बकौल रिपोर्ट, विज्ञानियों ने मंगल के थारसिस ज्वालामुखियों में से तीन के शीर्ष पर वाटर फ्रॉस्ट को देखा है।

शोध के मुताबिक, थारसिस ज्वालामुखी हमारे सौरमंडल में मौजूद सबसे ऊंचे ज्वालामुखियों में से एक है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वाटर फ्रॉस्ट को ओलंपस, आर्सिया अस्क्रेयस मॉन्स और सिरौनियस थोलस ज्वालामुखियों पर खोजा गया था।

वाटर फ्रॉस्ट में कितना पानी?

शोधकर्ताओं का अनुमान है कि मंगल ग्रह में मिले वाटर फ्रॉस्ट में कम से कम 1.5 लाख टन पानी है। यह वाटर फ्रॉस्ट ओलंपिक के लगभग 60 स्विमिंग पूल के बराबर है। रिपोर्ट के मुताबिक, वाटर फ्रॉस्ट थोड़ी देर के लिए ही दिखाई देते हैं और सूर्य का प्रकाश आने पर कुछ देर बाद यह वाष्पित हो जाते हैं।

30,000 तस्वीरें की गईं कैप्चर

यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) के स्पेसक्राफ्ट्स Exo Mars और Mars Express मिशन ने मंगल ग्रह की परिक्रमा करते हुए पानी के जमे हुए धब्बों यानी वाटर फ्रॉस्ट की 30,000 तस्वीरें कैप्चर की। इन तस्वीरों के जरिए अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ताओं की एक टीम ने ग्रह का विश्लेषण किया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article