नॉलेज

मिल गई अनोखी समुद्री दुनिया, जहां मौजूद है बुर्ज खलीफा से चार गुना ऊंचा पहाड़ और 20 से ज्यादा दुर्लभ प्रजातियां

Undersea Mountain: समुद्री विज्ञानियों की एक टीम ने दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा से भी ज्यादा गुना ऊंचे एक समुद्री पहाड़ की खोज की है। इस पहाड़ की खोज के साथ ही कई दुर्लभ समुद्री प्रजातियों के बारे में जानकारी मिली है, जिन्हें आज तक देखा नहीं गया है।

Image

समुद्री पहाड़ (फोटो साभार: https://x.com/nickofnz & https://x.com/SchmidtOcean)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • माउंड ओलिंपस से ऊंचे समुद्री पहाड़ की हुई खोज।
  • समुद्री प्रजातियों का घर है यह पहाड़।
  • टीम ने तीन अभियानों में 170 दुर्लभ प्रजातियों की खोज की।

Undersea Mountain: चिली (Chile) के तट पर समुद्री विज्ञानियों को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। बता दें कि विज्ञानियों की एक टीम ने बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) से चार गुना बड़े एक विशालकाय समुद्री पहाड़ की खोज की है। समुद्र के नीचे मिला यह विशालकाय पहाड़ ग्रीस के माउंट ओलिंपस (Mount Olympus) के भी ज्यादा ऊंचा है। जिसमें कई दुर्लभ समुद्री जीव पाए जाते हैं।

कहां हुई समुद्री पहाड़ की खोज?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विशालकाय समुद्री पहाड़ की खोज चिली तट से लगभग 1,448 किमी दूर प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) में हुई, जहां पर समुद्री जीवन की भरमार है। बता दें कि समुद्री पहाड़ वाले इलाके में स्पंज गार्डन, कोरल और दुर्लभ समुद्री प्रजातियां मौजूद हैं।

बुर्ज खलीफा से चार गुना बड़े पहाड़ की खोज श्मिट ओशन इंस्टीट्यूट के विज्ञानियों ने पोत आर/वी फाल्कर की मदद से 28 दिनों के एक अभियान के दौरान की। ऐसे में विज्ञानियों की टीम ने समुद्री पहाड़ का नक्शा बनाने के लिए सोनार प्रणाली का इस्तेमाल किया। बता दें कि सोनार एक अत्याधुनिक प्रणाली है, जिसकी मदद से पानी के नीचे की वस्तुओं की खोज की जाती है। दरअसल, पानी में ध्वनि तरंगे छोड़ी जाती हैं जिसकी मदद से पानी में मौजूद वस्तुओं का पता चलता है।

uncovered new species

दुर्लभ समुद्री प्रजाति (फोटो साभार: https://x.com/IocUnesco)

खोजे गए समुद्री पहाड़ की कितनी है ऊंचाई?

न्यूयॉर्क पोस्ट के रिपोर्ट के मुताबिक, नक्शे में दिखाया गया समुद्री पहाड़ 9,570 फुट ऊंचा है। ऐसे में यह ऊंचाई माउंड ओलिंपस से ज्यादा है, लेकिन जापान के माउंट फूजी से कम है। विज्ञानियों का मानना है कि दुनियाभर में हजार मीटर या 3,280 फुट से अधिक ऊंचे कम से कम एक लाख समुद्री पहाड़ हैं, जहां पर दुर्लभ समुद्री प्रजातियां रहती हैं।

विज्ञानियों ने कैप्चर किए दुर्लभ नजारे

समुद्री विज्ञानियों ने गोताखोर रोबोट का इस्तेमाल कर पहाड़ के बीच रहने वाले दुर्लभ जीव-जंतुओं को कैप्चर किया। इस दौरान पहली बार दुर्लभ प्रोमाचोटूथिस स्क्विड को जीवित देखा गया। साथ ही भूतिया सफेद 'कैस्पर ऑक्टोपस' भी दिखाई दिया।

Casper Octopus

कैस्पर ऑक्टोपस (फोटो साभार: https://x.com/IocUnesco)

170 से अधिक अज्ञात प्रजातियों की हुई खोज

बकौल रिपोर्ट, विज्ञानियों की टीम ने जनवरी और फरवरी के बीच किए गए अभियानों के दौरान वनस्पतियों और जीवों की 150 और हालिया अभियान में 20 से ज्यादा अज्ञात प्रजातियों की खोज की। यह वो प्रजातियों हैं, जिन्हें पहले कभी भी नहीं देखा और खोजा गया था।

श्मिट ओशन इंस्टीट्यूट की कार्यकारी निदेशक ज्योतिका विरमानी ने बताया कि अबतक तीन अभियानों के दौरान 25 समुद्री पहाड़ों और 170 से अधिक दुर्लभ प्रजातियों की खोज की गई है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article