Snow Moon 2025: कितने दिलों को तोड़ती है कमबख्त फरवरी, यूं ही नहीं किसी ने इसके दिन घटाए हैं। इश्क, इबादद, उन्स, तकरार वाला महीना चल रहा है... यानी फरवरी चल रही है और इस महीने महबूब की चर्चा खूब होती है और जब ये चर्चा छिड़ती है तो चांद का भी जिक्र होता है तो चलिए फरवरी माह के चांद पर जरा खुलकर बात करते हैं। महबूब के साथ आसमान पर निगाह दौड़ाने वाले लोगों के लिए खास मौका आने वाला है। इस खास मौके पर चांद बेहद आकर्षक दिखाई देगा।
स्नो मून क्या है? (What is Snow Moon)
आप लोगों ने सुपरमून, हंटर मून, बीवर मून, कोल्ड मून का नजारा देखा होगा और अब मौका है स्नो मून देखने का। साल के दूसरे पूर्ण चंद्रमा को स्नो मून कहा जाता है। इस दिन चांद बेहद आर्कषण नजर आएगा। खगोलीय घटनाओं पर रुचि रखने वाले लोग अक्सर ऐसी घटनाओं को देखने का इंतजार करते हैं।

स्नो मून
स्नो मून कब दिखाई देगा?
स्नो मून 12 फरवरी को सुबह करीब 8 बजकर 53 मिनट पर उगेगा। हालांकि, 11 और 13 फरवरी को भी फुल मून नजर आएगा, लेकिन 12 फरवरी को स्नो मून ही दिखाई देगा और स्नो मून देखने का इससे अच्छा कोई और दिन नहीं है। सूर्यास्त के बाद स्नो मून चरम पर होगा और एकदम दूधिया रंग का नजर आएगा।

बर्फीला चांद
चांद को कैसे मिला ये अनोखा नाम
स्नो मून नाम मूल अमेरिकी और यूरोपीय परंपराओं से आया है। आमतौर पर अमेरिका में फरवरी का माह बर्फीला होता है और इसे हंगर मून या स्टॉर्म मून का नाम भी दिया जाता है। अगर स्नो मून का नजारा आपने मिश कर दिया तो आपको लंबा इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि अगली बार 2 फरवरी, 2026 को स्नो मून दिखाई देगा।
