नॉलेज

न देखने की काबिलियत और न होती है मेमोरी, फिर कैसे बार-बार काट सकता है सांप? जानें एक्सपर्ट की राय

Snake Bite: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के एक शख्स ने डेढ़ माह के अंतराल में एक ही सांप के द्वारा सात बारे काटे जाने का दावा किया है। जिसके बाद सोशल मीडिया जगह में सांप को लेकर चर्चा छिड़ गई। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सांप देख सकता है और अगर देख सकता है तो उसे कैसे पता चलता है कि किसे काटना है?

Image

सर्पदंश

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सांप के पास होता है दिमाग।
  • दिमाग में नहीं होता है सेरीब्रम।
  • सांप देखने की नहीं होती है काबिलियत।

Snake Bite: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से सांप काटने के एक मामले ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। बता दें कि फतेहपुर के विकास दुबे का दावा है कि उन्हें डेढ़ माह में एक ही सांप ने सात बार काटा है यानी सात बार वह सर्पदंश का शिकार हुए हैं। उनके इस दावे ने सर्पदंश को लेकर बहस छेड़ दी और सवाल उठने लगे कि क्या एक सांप कई बार एक ही व्यक्ति पर हमला कर सकता है।

यूं तो हर साल 54 लाख लोग सांप के काटने से पीड़ित होते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, सालाना सर्पदंश की वजह से 54 लाख लोगों में से एक लाख लोगों की मौत हो जाती है। इनमें से ज्यादातर मामले दक्षिण एशिया से सामने आते हैं, लेकिन क्या एक सांप एक से अधिक बार अलग-अलग समय में एक ही व्यक्ति को काट सकता है। विकास दुबे का दावा कितना सही है इस पर हम अपनी टिप्पणी तो नहीं कर सकते हैं, लेकिन विशेषज्ञों का क्या सोचना है? इसके बारे में पहले आप जान लें।

सांप के पास होता है दिमाग

न्यूज 18 ने सांप के व्यवहार और उसकी मेमोरी को लेकर वाइल्प लाइफ एक्सपर्ट मृदुल वैभव के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि सांप को न तो कुछ याद रहता है और न ही उसके पास मेमोरी होती है। विज्ञान कहता है कि सांप के पास दिमाग तो होता है, लेकिन दिमाग में मौजूद सेरीब्रम नहीं होता है।

Snake Bite

सर्पदंश

सेरीब्रम यानी प्रमस्तिष्क गोलार्द्ध, तो इच्छाशक्ति, याददाश्ता और अनुभवों को सीखने इत्यादि के लिए सीधेतौर पर जिम्मेदार होता है। विज्ञानियों का मानना है कि सांप के पास दिमाग तो है, लेकिन याददाश्त नहीं। साथ ही उनके पास दूसरे जानवरों की तरह सीखने की काबिलियत होती है। हालांकि, सांप खतरा भाप लेता है और उसी आधार पर हमला करता है।

क्या देख सकता है सांप?

रिपोर्ट के मुताबिक, सांप के भीतर इंसानों की तरह देखने की क्षमता नहीं होती है। सांप में पराबैंगनी प्रकाश में देखने वाले शंकु होते हैं जिसकी मदद से वह कम रोशनी में भी शिकार में निकल सकता है। हालांकि, एक्सपर्ट मृदुल वैभव का कहना है कि सांप के भीतर देखने की काबिलियत नहीं होती है।

सांप के भीतर सूंघने की काबिलियत होती है और उसी की बदौलत वह शिकार करता है। चूहे, छिपकली इत्यादि का सेवन करते हैं। साथ ही सांप को इंसानों की गंध के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है। एक्सपर्ट मृदुल वैभव का कहना है कि सांप बार-बार किसी को काटे यह मुमकिन नहीं है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!