क्यों कभी फीकी नहीं पड़ती सोने की चमक? वैज्ञानिकों ने पहली बार सुलझाई सदियों पुरानी पहेली; अब बदलेगी भविष्य की तकनीक

Science News: सदियों तक सोने की चमक फीकी क्यों नहीं पड़ती है टूलेन यूनिवर्सिटी (Tulane University) के वैज्ञानिकों ने इसका जवाब खोज निकाला है। आइए समझते हैं इसे आसान भाषा में।

Gold Oxidation Science: हजारों साल पुराने मिस्र के पिरामिडों से निकले सोने के तारों से कढ़े कपड़े हों या हमारी दादियों-नानियों के जमाने के गहने, एक चीज जो सबको हैरान करती है, वह है सोने की कभी ना धूमिल पड़ने वाली चमक। लोहा, हवा और नमी के संपर्क में आते ही कुछ दिनों में जंग लगकर भूरा हो जाता है, तांबा हरा पड़ने लगता है और चांदी भी काली हो जाती है। लेकिन सोना हमेशा वैसा ही चमकदार बना रहता है। सोने का यही गुण और साथ में उपलब्धता की कमी इसके महंगे होने का भी कारण है।

Tulane University Gold Research oxidation

सोने की चमक का राज वैज्ञानिकों ने खोजा

रही बात इसके ऑक्सीडेशन की, तो अब तक दुनिया यही मानती थी कि सोने की केमिस्ट्री यानी उसका रासायनिक स्वभाव ही ऐसा है कि वह किसी से क्रिया नहीं करता। लेकिन टूलेन यूनिवर्सिटी (Tulane University) के शोधकर्ताओं ने एक बिल्कुल नया और चौंकाने वाला खुलासा किया है। प्रतिष्ठित साइंस जर्नल 'फिजिकल रिव्यू लेटर्स' (Physical Review Letters) में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, सोने के पास एक सीक्रेट 'सेल्फ डिफेंस सिस्टम' होता है, जिसके कारण इसमें कभी जंग और इसकी चमक धुंधली नहीं होती।

End of Feed