क्रिकेट

भारतीय टीम के लिए एक और बुरी खबर, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे टीम से बाहर हुआ मैच जिताऊ गेंदबाज

Harshit Rana: तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोटिल होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसके बाद बीसीसीआई ने उनकी जगह प्रिंस यादव को टीम में शामिल किया है। हर्षित राणा को ठीक होने में समय लगेगा।

Image

भारतीय टीम (फोटो साभार- BCCI)

Harshit Rana: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-0 से गंवाने के बाद भारत के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है। इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से होने जा रही वनडे सीरीज से भारत का मैच जिताऊ तेज गेंदबाज पूरे दौरे के लिए बाहर हो गया है। इसके बाद BCCI ने भारत की वनडे टीम के लिए उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोटिल होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसके बाद बीसीसीआई ने उनकी जगह प्रिंस यादव को टीम में शामिल किया है। हर्षित राणा को ठीक होने में समय लगेगा। इसी कारण BCCI ने तुरंत उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है ताकि टीम का बैलेंस बना रहे।

हर्षित राणा पूरी सीरीज से हुए बाहर

प्रिंस यादव को पहली बार वनडे टीम में मौका मिला है। उनके पास खुद को साबित करने का अच्छा मौका है। गौरतलबल है कि इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20 मैच के दौरान हर्षित राणा को अचानक दाहिने पैर की हैमस्ट्रिंग में दर्द महसूस हुआ। स्कैन कराने पर पता चला कि उन्हें ग्रेड-1 हैमस्ट्रिंग इंजरी है। इस चोट की वजह से वह इंग्लैंड के खिलाफ अगले दोनों टी20 मुकाबला नहीं खेल पाए थे। वहीं इसी चोट के कारण वह तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। अब राणा आगे के इलाज और रिकवरी के लिए BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जाएंगे।

कौन आया टीम में?

हर्षित राणा की जगह तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए टीम में लिया गया है।

प्रिंस यादव के आने के बाद भारत की नया वनडे स्क्वॉड

भारत की नई वनडे टीम- कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, उप-कप्तान श्रेयस अय्यर, विकेटकीपर केएल राहुल, विकेटकीपर ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और प्रिंस यादव।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article