पृथ्वी का कैसे मापते हैं तापमान? जल रहा लॉस एंजिलिस; सबसे गर्म साल रहा 2024

Earth Temperature: वर्ष 2024 को धरती का अब तक का सबसे गर्म वर्ष घोषित किया गया। यह पहला कैलेंडर वर्ष था जिसमें वैश्विक तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तर के मुकाबले 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया। अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर और उसके आसपास जंगलों में लगी भीषण आग अभी थमने का नाम नहीं ले रही है और दस जनवरी तक हजारों मकान, इमारतें और अन्य संरचनाएं जलकर राख हो चुकी हैं।

Earth Temperature: वर्ष 2024 को धरती का अब तक का सबसे गर्म वर्ष घोषित किया गया। यह पहला कैलेंडर वर्ष था जिसमें वैश्विक तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तर के मुकाबले 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया। यूरोपीय संघ के पृथ्वी निगरानी कार्यक्रम ‘कोपरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा’ द्वारा शुक्रवार को आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा की गई। ऐसा तब हुआ है जब कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस के जंगलों में लगी आग लगातार फैल रही है - वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण यह आपदा और भी बदतर हो गई है।

California Wildfires

कैलिफोर्निया आग

यह रिकॉर्डतोड़ वैश्विक ताप मुख्य रूप से मनुष्य द्वारा ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन से प्रेरित है, जो जीवाश्म ईंधन को जलाने से उत्पन्न होती है। जब तक हम निवल-शून्य उत्सर्जन तक नहीं पहुंच जाते, वैश्विक ताप में बढ़ोती नहीं रुकेगी। स्पष्ट रूप से मनुष्यों के लिए ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में तेजी से कमी करने की आवश्यकता कभी भी इतनी जरूरी नहीं रही।

End of Feed