7 हत्याएं, 2 किडनैपिंग और एक रेप... कत्ल के बाद सनकी कातिल लिखता था हथियार का रिव्यू

Amazon Killer Review: अपराध की दुनिया में एक से बढ़कर एक भयावह कहानियां मौजूद हैं जिनके बारे में जानकर आपकी रूह तक कांप सकती है। इन्हीं में एक कहानी रिव्यू किलर की है। यह हत्यारा पहले कत्ल करता और कत्ल में इस्तेमाल होने वाले हथियार का रिव्यू ऑनलाइन साइट पर जाकर लिखता। यह एक अलग तरह की सनक है। दरअसल, कातिल एक दोहरी जिंदगी जी रहा था। एक तरफ तो वह एक के बाद एक कत्ल करता और दूसरी तरफ दुनिया को दिखाने के लिए प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करता तो चलिए जानते हैं एक ऐसे शख्स के बारे में जिसने रेप, किडनैपिंग और हत्या को अंजाम दिया।

Slideshow/s by: अनुराग गुप्ताUpdated Jan 9 2025, 16:40 IST
सनकी हत्यारे ने 7 को उतारा मौत के घाट01 / 07

सनकी हत्यारे ने 7 को उतारा मौत के घाट

टॉड कोलडेप नामक सीरियल किलर जब पकड़ा गया तब जाकर खुलासा हुआ कि 13 साल के भीतर उसने सात लोगों को मौत के घाट उतार दिया। कोलडेप ने महज 15 साल की उम्र में पहला गुनाह किया था और इसके लिए उसे 15 साल सलाखों के पीछे रहना पड़ा।

सीरियल किलर का पहला गुनाह02 / 07

सीरियल किलर का पहला गुनाह

महज 15 साल की उम्र में सीरियल किलर ने 14 साल की एक लड़की को किडनैप किया और जान से मारने की धमकी देकर उसका रेप किया। हालांकि, सनकी कोलडेप पकड़ा गया, लेकिन 15 साल की सजा काटने के बाद उसने कई लोगों की जान ली।

प्रॉपर्टी डीलिंग का करता था बिजनेस03 / 07

प्रॉपर्टी डीलिंग का करता था बिजनेस

1971 में अमेरिका के फ्लोरिडा में जन्मा टॉड कोलहेप जेल में रहते हुए कम्प्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन किया और बाहर निकलने के बाद ग्राफिक डिजाइनर के तौर पर काम करना शुरू किया। हालांकि, 2000 के दशक में कोलहेप का रियल एस्टेट का लाइसेंस मिल गया जिसके बाद उसने प्रॉपर्टी डीलिंग का काम शुरू कर दिया।

दुकान में मिली 4 लोगों की लाश04 / 07

दुकान में मिली 4 लोगों की लाश

प्रॉपर्टी डीलर बनकर कोलहेप ने करीब दर्जनभर एजेंटों को अपने साथ जोड़ा और रियल एस्टेट का काम करने लगा, लेकिन उसका असल मकसद कुछ और ही था। वह प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने वालों को अपना शिकार बनाता और उन्हें मार देता। नवंबर 2003 में तो साउथ कैरोलिना में एक मोटरसाइकिल की दुकान के भीतर 4 लोगों की लाश मिली थी जिन्हें कोलहेप ने ही मार था।

सनकी किलर की कैसे सुलझी गुत्थी05 / 07

सनकी किलर की कैसे सुलझी गुत्थी

साल 2015 में एक 30 वर्षीय महिला अपने प्रेमी के साथ दो माह से लापता थी। दोनों एक प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे थे और वह अचानक गायब हो गए। ऐसे में पुलिस ने महिला के मोबाइल का अंतिम लोकेशन खंगाला, जो उन्हें कोलहेप की प्रॉपर्टी तक ले पहुंचा।

महिला ने सुनाई थी दर्दभरी दास्तां06 / 07

महिला ने सुनाई थी दर्दभरी दास्तां

जब गायब हुई महिला एक कंटेनर में बंधी हुई मिली तो पुलिसकर्मियों ने उसे छुड़ाया। तब महिला ने बताया कि कोलहेप ने उसके बॉयफ्रेंड को गोली मार दी। बाद में पुलिस को सनकी कातिल के घर से उस लड़के और एक शादीशुदा कपल की लाश मिली थी।

सनकी हत्यारे ने कबूला अपना गुनाह07 / 07

सनकी हत्यारे ने कबूला अपना गुनाह

कोलहेप ने 2017 में जेल के भीतर से एक अखबार को चिट्ठी लिखकर बताया था कि उसने कुछ और हत्या की हैं। जिसके बारे में किसी को आजतक पता नहीं चला। मई 2017 में कोलहेप को हत्या के सात मामलों, दो किडनैपिंग और एक यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी करार देते हुए बिना पैरोल की सजा सुनाई गई।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!