नॉलेज

इतिहास रचने से एक कदम दूर सुनीता विलियम्स; स्पेसवॉक का तोड़ेंगी रिकॉर्ड; यहां देखें लाइव चहलकदमी

Sunita Williams Spacewalk: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स इतिहास रचने से महज एक कदम दूर हैं। बता दें कि सुनीता विलियम्स महिला अंतरिक्ष यात्री के तौर पर सबसे ज्यादा स्पेसवॉक घंटो गुजारने वाली पैगी व्हिटसन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार हैं।अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) की मौजूदा कमांडर सुनीता विलियम्स लगभग साढ़े छह घंटे तक स्पेसवॉक करेंगी और उनके साथ फ्लाइट इंजीनियर बैरी विल्मोर भी मौजूद रहेंगे।

Image

सुनीता विलियम्स स्पेसवॉक (फोटो साभार: NASA)

KEY HIGHLIGHTS
  • 6.5 घंटे लंबी स्पेसवॉक करने को तैयार सुनीता विलियम्स।
  • सुनीता विलियम्स के साथ होंगे बैरी विल्मोर।
  • 8 बार सफलतापूर्वक स्पेसवॉक को दे चुकी हैं अंजाम।

Sunita Williams Spacewalk: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स चहलकदमी (Spacewalk) करने के लिए तैयार हैं। अगर इस बार सुनीता विलियम्स ने स्पेसवॉक को सफलतापूर्वक अंजाम दिया तो वह इतिहास की सबसे अनुभवी महिला अंतरिक्ष यात्री बन जाएंगी। अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) की मौजूदा कमांडर सुनीता विलियम्स लगभग साढ़े छह घंटे तक स्पेसवॉक करेंगी और उनके साथ फ्लाइट इंजीनियर बैरी विल्मोर भी मौजूद रहेंगे।

कब और कहां देखें स्पेसवॉक

सुनीता विलियम्स के स्पेसवॉक का लाइव कवरेज आप शाम 5 बजे से देख पाएंगे। अंतरिक्ष यात्री शाम 6:30 बजे स्पेससूट को बैटरी पावर पर स्विच करेंगे जिसके साथ स्पेसवॉक की आधिकारिक शुरुआत होगी जिसे आप यहां पर देख सकेंगे।

सुनीता और बैरी की स्पेसवॉक

इस स्पेसवॉक का उद्देश्य आईएसएस से रेडियो फ्रीक्वेंसी समूह एंटीना असेंबली को हटाना है। साथ ही दोनों अंतरिक्ष यात्री को सूक्ष्मजीवों की तलाश का काम सौंपा जाएगा। सुनीता विलियम्स अबतक आठ बार सफलतापूर्वक स्पेसवॉक को अंजाम दे चुकी हैं। 16 जनवरी को उन्होंने हाईवेयर को बदला था और न्यूट्रॉन स्टार इंटीरियर कंपोजिशन एक्सप्लोरर एक्स-रे दूरबीन की मरम्मत की थी।

स्पेसवॉक के लिए सुनीता तैयार

30 जनवरी को होने वाली सुनीता विलियम्स की यह 9वीं स्पेसवॉक होगी। अगर वह सफलतापूर्वक स्पेसवॉक को अंजाम देती हैं तो वह इतिहास की सबसे अनुभवी महिला अंतरिक्ष यात्री बन जाएंगी। मौजूदा समय में पैगी व्हिटसन के नाम किसी महिला अंतरिक्ष यात्री द्वारा सर्वाधिक चहलकदमी घंटो का रिकॉर्ड है जिन्होंने 10 सफलतम स्पेसवॉक के साथ अंतरिक्ष में 60 घंटे और 21 समय बिताया।

सुनीता ने कितने घंटों की चहलकदमी की

16 जनवरी की स्पेसवॉक के बाद सुनीता विलियम्स ने 56 घंटे और 40 मिनट का समय व्यतीत किया है और 30 जनवरी को पैगी व्हिटसन के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए तैयार हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें