क्यों तेजी से गर्म हो रही पृथ्वी? वैज्ञानिक हैरान! आप भी जान लीजिए वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 5, 2024, 05:37 PM IST

Earth Warming: पृथ्वी के गर्म होने की दर 2023 में सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गयी, जिसमें आश्चर्यजनक रिकॉर्ड-तोड़ने वाली गर्मी का 92 प्रतिशत हिस्सा मनुष्यों के कारण था। टेक्सास टेक विश्वविद्यालय के जलवायु वैज्ञानिक और नेचर कंजर्वेंसी के मुख्य वैज्ञानिक कैथरीन हेहो ने कहा कि भविष्य हमारे हाथों में है। भौतिकी नहीं, बल्कि मनुष्य यह निर्धारित करेगा कि दुनिया कितनी तेजी से और कितनी गर्म होगी।

Earth Warming: पृथ्वी के गर्म होने की दर 2023 में सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गयी, जिसमें आश्चर्यजनक रिकॉर्ड-तोड़ने वाली गर्मी का 92 प्रतिशत हिस्सा मनुष्यों के कारण था। यह गणना शीर्ष वैज्ञानिकों ने की है। दुनिया भर के 57 वैज्ञानिकों के समूह ने पिछले साल की बहुत अधिक गर्मी के पीछे के कारण जानने और इसकी जांच करने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा अनुमोदित विधियों का उपयोग किया।

Earth_Warming_New

पृथ्वी क्यों हो रही गर्म?

क्या जलवायु परिवर्तन में आ रही तेजी?

उन्होंने कहा कि तापमान तेजी से बढ़ने के बावजूद उन्हें जीवाश्म ईंधन के जलने की तुलना में मनुष्यों के कारण जलवायु परिवर्तन (Climate Change) में अधिक तेजी के सबूत नहीं दिखते। पिछले साल के रिकॉर्ड तापमान इतने असामान्य थे कि वैज्ञानिक इस बात पर बहस कर रहे हैं कि इसके इतना अधिक बढ़ने के पीछे क्या कारण था और क्या जलवायु परिवर्तन में तेजी आ रही है या अन्य कारक इसमें भूमिका निभा रहे हैं।

End of Feed