NASA Asteroid Warning: फिर डराने आ रही आसमानी चट्टान, कुतुब मीनार से तीन गुना बड़े एस्टेरॉयड पर टिकीं सभी की निगाहें

NASA Asteroid Warning Update: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) लगातार पृथ्वी के करीब आने वाली 'आसमानी वस्तुओं' की निगरानी करता है। हाल ही में नासा ने एक ऐसे विशालकाय एस्टेरॉयड का अलर्ट जारी किया है, जो तीव्र गति से पृथ्वी के करीब आ रहा है। इस आसमानी चट्टान का विज्ञानी नाम 2024 KH3 एस्टेरॉयड है।

KEY HIGHLIGHTS
  • NASA ने एस्टेरॉयड का जारी किया अलर्ट।
  • आसमानी वस्तुओं की निगरानी कर रहे विज्ञानी।
  • आसमानी आफत से कम नहीं एस्टेरॉयड।

Asteroid Hitting Earth News Update: कुर्सी की पेटी बांध लीजिए और ध्यान से सुनिये, क्योंकि कुतुब मीनार से लगभग तीन गुना बड़ा एस्टेरॉयड डराने के लिए तेजी से पृथ्वी की बढ़ रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने इस विशालकाय एस्टेरॉयड को लेकर चेतावनी (NASA Asteroid Warning) जारी की है।

Asteroid Near Earth

एस्टेरॉयड (फोटो साभार: NASA)

Asteroid पर विज्ञानियों की नजर

विज्ञानी पृथ्वी के करीब आने वाली आसमानी वस्तुओं की लगातार निगरानी करते हैं। इस बीच, नासा के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) में सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) ने 2024 KH3 नामक विशालकाय एस्टेरॉयड की चेतावनी जारी की। इस आसमानी चट्टान का व्यास लगभग 600 फीट है और यह तीव्र गति के साथ पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है।

End of Feed