Times Now Navbharat
live-tv
Premium

क्या है नासा का 'आर्टेमिस III' मिशन? जिसके लिए अंतरिक्ष के 4 जांबाजों का हुआ चयन; जानिए कब हो सकता है लॉन्च

Artemis III Mission: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने ''आर्टेमिस III' मिशन के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों का चयन किया, जिसमें यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के लुका परमितानो भी शामिल हैं।

Image
Photo : AP
नासा ने आर्टेमिस III मिशन के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों का किया चयन
Edited by: Anurag Gupta
Updated Jun 10, 2026, 17:37 IST

Artemis III Mission: चंदा मामा अब दूर नहीं... ऐसा कहना अतिशयोक्ति तो बिल्कुल नहीं है और अंतरिक्ष प्रेमी इस बात को बखूबी जानते हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने 'आर्टेमिस II' को सफलतापूर्वक पूरा तक दुनिया को यह दिखा दिया कि इंसानों को फिर से चांद की सतह पर हम उतारकर रहेंगे। इसी मकसद के तहत नासा ने 'आर्टेमिस III' मिशन के लिए चार जांबाजों का ऐलान किया है।

यह घोषणा ठीक उस समय हुई है जब दो महीने पहले ही 'आर्टेमिस II' ने चंद्रमा के चक्कर लगाकर अपोलो 13 द्वारा बनाए गए सबसे लंबी दूरी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।

क्या है मिशन का मकसद?

आर्टेमिस III मिशन का मकदस चांद की सतह सीधे उतरना नहीं है, बल्कि पृथ्वी की कक्षा में अभ्यास करना है। नासा भविष्य में चांद की सतर पर वापस से इंसानों का उतारने की प्लानिंग कर रहा है। उसी योजना के तहत आर्टेमिस III मिशन को लॉन्च किया जा रहा है।

NASA Artemis Mission

NASA Artemis Mission

सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि नासा ने आर्टेमिस III मिशन के लिए जिन अंतरिक्ष यात्रियों का चयन किया है को सीधे चांद पर नहीं जाएंगे और न ही उसकी सतह पर उतरेंगे। इसके बजाय, क्रू पृथ्वी की निचली कक्षा (ऑर्बिट) में चक्कर लगाएगा। इस दौरान वे अपने 'ओरियन कैप्सूल' (Orion Capsule) को दो अलग-अलग लूनर लैंडर्स (चांद पर उतरने वाले यान) के साथ डॉकिंग का अभ्यास करेंगे।

अब आप सोच रहे होंगे कि दो अलग-अलग लूनर लैंडर्स कौन से होंगे? दरअसल, नासा का ओरियन कैप्सूल, जिसे आप ओरियन स्पेसक्राफ्ट के नाम से भी जानते हैं, वो प्राइवेट कंपनियों के लूनर लैंडिंग व्हीकल के साथ डॉक करेगा। यह मिशन भविष्य में इंसान को चंद्रमा की सतह पर उतारने के लिए जरूरी चीजों को परखेगा।

पृथ्वी की कक्षा में कौन-कौन करेंगे अभ्यास

नासा ने आर्टेमिस III मिशन के लिए जिन अंतरिक्ष यात्रियों का चयन किया है, उनमें यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के लुका परमितानो भी शामिल हैं। लुका परमितानो के अतिरिक्त चार अंतरिक्ष यात्रियों में नासा के रैंडी ब्रेसनिक (Randy Bresnik), फ्रैंक रुबियो, आंद्रे डगलस (Andre Douglas) शामिल हैं।

कब लॉन्च होगा आर्टेमिस III मिशन?

आर्टेमिस III मिशन के लॉन्च होने की कोई पुख्ता तारीख अभी तक तय नहीं हुई है। हालांकि, मिशन को 2027 के मध्य में लॉन्च करने का लक्ष्य रखा गया है। इस बीच, नासा प्रशासक जारेड इसाकमैन ने आर्टेमिस III के पूरे क्रू को आगामी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

रेस में मस्क और बेजोस दोनों ही

साइंस अलर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) और जेस बेजोस की ब्लू ओरिजिन (Blue Origin) नासा के लिए लूनर लैंडर बनाने की होड़ में हैं। दो हफ्तों का यह डेमो मिशन 2027 के लिए निर्धारित किया गया है।

End of Article