अंतरिक्ष से कैसा दिखता है ट्रिस्टन दा कुन्हा द्वीप? NASA की इस तस्वीर में मिलेगा जवाब; देखें

Tristan da Cunha Island: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित ट्रिस्टन दा कुन्हा द्वीप की सैटेलाइट से ली गई तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में ट्रिस्टन दा कुन्हा द्वीप के केंद्र में सफेद रंग का क्वीन मैरी पीक दिखाई दे रहा है और यह दृश्य मनमोहक है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 1506 में पुर्तगाली खोजकर्ता ने इस द्वीप की खोज की थी।
  • 1816 में इस द्वीप पर ब्रिटेन ने कब्जा कर लिया था।
  • 1961 में ज्वालामुखी विस्फोट के बाद इस द्वीप को खाली कराया गया था।

Tristan da Cunha Island: दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित ट्रिस्टन दा कुन्हा द्वीप पर कभी ब्रिटेन का कब्जा था, लेकिन एक ज्वालामुखी विस्फोट के बाद इस द्वीप को पूरी तरह से खाली करा लिया गया था। ट्रिस्टन दा कुन्हा द्वीप दुनिया का सबसे दूरस्थ आबादी वाला क्षेत्र है। इस द्वीप की अचानक आज चर्चा इसलिए हो रही है, क्योंकि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने इसकी तस्वीर जारी की।

Tristan da Cunha_Island

ट्रिस्टन दा कुन्हा द्वीप (फोटो साभार: NASAEarth)

किसने जारी की तस्वीर

नासा अर्थ ने ट्रिस्टन दा कुन्हा द्वीप की दो तस्वीरें जारी की हैं जिसमें दक्षिण अटलांटिक महासागर में तीन छोटे-छोटे द्वीप दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इन तीनों में से सबसे बड़ा ट्रिस्टन दा कुन्हा द्वीप है, जो दक्षिण अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के बीच दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित है।

End of Feed