तूफानों को कैसे प्रभावित कर रहा जलवायु परिवर्तन? अंतरिक्ष से बेरिल तूफान की ली गई ताजा तस्वीर

Hurricane Beryl: तूफान बेरिल ने दक्षिणी पूर्वी कैरेबियाई द्वीप समूह में जमकर तबाही मचाई है। एक जुलाई को कैटेगरी चार का तूफान देखा गया था। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के एक अंतरिक्ष यात्री ने आईएसएस से तूफान बेरिल को कैप्चर किया। दरअसल, विज्ञानी अंतरिक्ष से लगातार तूफानों के बारे में स्टडी कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • कैटेगरी पांच में तब्दील हो गया तूफान बेरिल
  • अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से कैप्चर की गई तूफान बेरिल की तस्वीर
  • भीषण तबाही मचा सकता है तूफान बेरिल

Hurricane Beryl: तूफान बेरिल ने दक्षिणी पूर्वी कैरेबियाई द्वीप समूह में भीषण तबाही मचाई है। इस तूफान के तेज होते स्तर ने मौसम विज्ञानियों की चिंता बढ़ा दी है। तूफान बेरिल अब कैटेगरी पांच में तब्दील हो चुका है। इस बीच, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने तूफान बेरिल की अंतरिक्ष से ली गई नई तस्वीर साझा की है।

Hurricane_Beryl

तूफान बेरिल ISS तस्वीर (फोटो साभार: NASA)

तूफान बेरिल की नई तस्वीर को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर मौजूद एक अंतरिक्ष यात्री मैथ्यू डोमिनिक ने एक जुलाई को कैप्चर की। दरअसल, नासा अंतरिक्ष से लगातार तूफानों के बारे में स्टडी करता रहा है और विज्ञानी यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि जलवायु परिवर्तन तूफानों को आखिर कैसे प्रभावित करता है।

End of Feed