स्पेस से पहले कभी नहीं देखी होगी ऐसी धरती! तस्वीरें देख विस्मय से भर जाएंगे आप; एस्ट्रोनॉट बोले- मेरे पास शब्द नहीं

Artemis II Mission: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने अंतरिक्ष से पृथ्वी की कैप्चर की गईं तस्वीरें साझा कीं, जिन्हें देख अंतरिक्ष प्रेमी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

Artemis II Mission: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) का आर्टेमिस-II मिशन दिन-प्रतिदिन काफी रोचक हो रहा है। इस मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्री ओरियन अंतरिक्ष यान से चांद के नजदीक पहुंच रहे हैं तो दूसरी तरफ पृथ्वी की विस्मय से भर देने वाली तस्वीरें कैप्चर कर रहे हैं।

Earth From Space

नासा ने शेयर की पृथ्वी की मनमोहक तस्वीर (फोटो साभार: NASA)

अभी कहां पहुंचे अंतरिक्ष यान?

ओरियन अंतरिक्ष यान अपने गंतव्य पर पहुंचने ही वाला है। यान ने चांद की यात्रा का लगभग 2/3 हिस्सा पूरा कर लिया है और बिना थके आगे बढ़ रहा है। उम्मीद है कि सोमवार तक ओरियन अंतरिक्ष यान में सवार अंतरिक्ष यात्री चंदा मामा के करीब पहुंच जाएंगे और फिर उसके दूरस्थ हिस्से की तस्वीरें लेंगे।

End of Feed