क्या चांद पर रहेंगे इंसान? NASA का 'मून बेस' वाला रोडमैप तैयार; ड्रोन और रोवर होंगे तैनात; 3 नए मिशन का ऐलान

NASA Moon Base: चंद्रमा पर इंसानी मौजूदगी को स्थायी बनाने की दिशा में नासा ने बड़ा कदम उठाया है। सफल चंद्र परिक्रमा अभियानों के बाद अब नासा ने तीन नए मिशनों का ऐलान किया है। नासा ने स्थायी बेस के लिए 20 अरब डॉलर की योजना की घोषणा की है।

NASA Moon Base: चंद्रमा की सफल परिक्रमा के बाद अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चंद्रमा पर स्थायी ठिकाना स्थापित करने की दिशा में तीन नए मिशन की घोषणा की है। नासा प्रशासक जारेड आइजैकमैन ने वाशिंगटन संवाददाता सम्मेलन में चंद्रमा पर स्थायी आधार (बेस) स्थापित करने के लिए 20 अरब अमेरिकी डॉलर की योजना की घोषणा की।

Moon Base

चांद पर रह सकेंगे इंसान (फाइल फोटो)

रोवर और ड्रोन की होगी तैनाती

इस बेस में लूनर रोवर और ड्रोन तैनात किए जाएंगे, जिनकी मदद से ऐसे प्रयोग किए जाएंगे, जो खतरनाक अंतरिक्षीय वातावरण में रहने और काम करने की तकनीक विकसित करने में सहायक होंगे।

End of Feed