नॉलेज

बार और पब में क्या होता है अंतर; जाने से पहले इन बातों को जान लिया तो नहीं होंगे कन्फ्यूज

Bar & Pub: वीकेंड में कई बार आप लोग पार्टी करने के लिए पब या बार गए होंगे या फिर जाने की सोच रहे होंगे, लेकिन दोनों के बीच का बुनियादी फर्क आप लोगों को नहीं पता होगा और अगर पता है तो शायद ही उसे समझा पाएं। ऐसे में कन्फ्यूज होने से बेहतर है कि दोनों के बीच का फर्क समझ लीजिए।

Image

बार और पब के बीच फर्क?

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • दोनों जगहों पर परोसी जाती हैं शराब।
  • डिम लाइट सा माहौल होता है।
  • बार में टेबल और कुर्सियां ज्यादा नहीं होती है।

Bar & Pub: वीकेंड आते ही बहुत से लोगों का पार्टी करने का दिल करने लगता है और दोस्तों को फोन घुमाना शुरू कर देते हैं। जब बात दोस्तों की आ जाती है तो बार और पब का ख्याल तो खुद-ब-खुद दिमाग में आ ही जाता है, लेकिन बहुत से लोगों को इनके बीच का बुनियादी फर्क नहीं पता होता है और अगर पता रहता है तो बता नहीं पाते हैं। खैर, आज आपको हम बार और पब के बीच का फर्क समझाएंगे।

बार और पब, दोनों ही जगह पर शराब परोसी जाती हैं, लेकिन दोनों के बीच थोड़े बहुत बुनियादी अंतर जरूर होते हैं। ऐसे में इस बार अपने दोस्त को किसी पब या बॉर में मिलने के लिए कहने से पहले इन बातों को जरूर जान लीजिए ताकि कन्फ्यूजन की स्थिति ही समाप्त हो जाए।

पब (PUB)

आमतौर पर पब वह जगह होती है जहां पर बीयर समेत अन्य प्रकार की एल्कोहलिक ड्रिंक्स सर्व की जाती है। पब पब्लिक बिल्डिंग का संक्षिप्त रूप है और ब्रिटिश कल्चर का हिस्सा है। आसान भाषा में कहें तो एक ऐसी जगह जहां पर शराब परोसी जाती है और बैठकर शराब पीने जैसे कोई नियम नहीं होते है। यहां पर काफी ज्यादा शोर-शराबा भी होता है। पब का माहौल ही बेहद अलग होता है।

Pub

पब

इस बार अगर आप पब जाइएगा तो थोड़े ठुमके भी लगा ही लीजिएगा, क्योंकि पब में डांस की भी व्यवस्था होती है। हालांकि, बार हो या पब शराब परोसने के लिए इन्हें लाइसेंस लेना पड़ता है। पब में शराब के अलावा टीवी समेत मनोरंजन के अन्य साधन भी मौजूद रहते हैं। पब के मेन्यू में आपको शूप, सलाद इत्यादि चीजें भी दिख जाएंगी। हालांकि, हम शराब पीने के लिए आपको प्रोत्साहित नहीं कर रहे हैं। शराब सेहत के लिए हानिकारक होती है।

बार (BAR)

बार पब का एक छोटा वर्जन हो सकता है। बार के पास शराब बेचने और परोसने की अनुमति होती है। बार के लिए ज्यादा जगह की जरूरत नहीं होती है। बार में कुछ टेबल और कुर्सियां लगी होती हैं, जिसमें बैठकर ड्रिंक किया जा सकता है। साथ ही खाने-पीने की सीमित चीजें उपलब्ध होती हैं।

Bar

बार

बार और पब, दोनों में ही एक बात कॉमन है कि दोनों ही स्थान पर कम रोशनी की सजावट होती है। बार में अक्सर बार काउंटर पर बैठने के लिए ज्यादा जगह मौजूद रहती है, जबकि टेबल और कुर्सियां कम ही होती हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

ग्लोबल वार्मिंग को और खतरनाक बना सकती है जंगलों की मिट्टी! जानें 37 साल से चल रहे रिसर्च से क्या नया डर सामने आया

ग्लोबल वार्मिंग को और खतरनाक बना सकती है जंगलों की मिट्टी! जानें 37 साल से चल रहे रिसर्च से क्या नया डर सामने आया

अंतरिक्ष में लुका-छिपी का चल रहा था खेल, खगोलविदों ने खोज निकाला पृथ्वी से सीधे दिखने वाला सबसे धुंधला ग्रह; देखें तस्वीरें

अंतरिक्ष में लुका-छिपी का चल रहा था खेल, खगोलविदों ने खोज निकाला पृथ्वी से सीधे दिखने वाला सबसे धुंधला ग्रह; देखें तस्वीरें

क्यों कभी फीकी नहीं पड़ती सोने की चमक? वैज्ञानिकों ने पहली बार सुलझाई सदियों पुरानी पहेली; अब बदलेगी भविष्य की तकनीक

क्यों कभी फीकी नहीं पड़ती सोने की चमक? वैज्ञानिकों ने पहली बार सुलझाई सदियों पुरानी पहेली; अब बदलेगी भविष्य की तकनीक

ग्रोथ रुकने के बाद भी कार्बन सोखते रहते हैं पेड़, नए वैज्ञानिक शोध ने दुनिया को चौंकाया; जलवायु परिवर्तन की भविष्यवाणी पर उठे सवाल

ग्रोथ रुकने के बाद भी कार्बन सोखते रहते हैं पेड़, नए वैज्ञानिक शोध ने दुनिया को चौंकाया; जलवायु परिवर्तन की भविष्यवाणी पर उठे सवाल

SpaceX के बाद ड्रैगन ने लगाई बड़ी छलांग, समुद्र में 'जाल' से पकड़ा रीयूजेबल रॉकेट बूस्टर; जानिए इसकी खासियत

SpaceX के बाद ड्रैगन ने लगाई बड़ी छलांग, समुद्र में 'जाल' से पकड़ा रीयूजेबल रॉकेट बूस्टर; जानिए इसकी खासियत