NASA Earth Image: पृथ्वी से 400 किमी ऊपर अंतरिक्ष में मौजूद अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) से एक द्वीप का असाधारण नजारा कैप्चर किया गया। हरे और सफेद रंग का दिखाई देने वाला यह द्वीप कोई और नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलियाई द्वीप राज्य तस्मानिया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा शेयर की गई तस्मानिया द्वीप की फोटो में व्यापक भौगोलिक विशेषताएं नजर आ रही है।
बकौल नासा, बादलों ने द्वीप के अधिकत्तर उत्तरी भाग को ढक दिया है। तस्मानिया द्वीप की भूमि उत्तर से दक्षिण तक लगभग 250 मील यानी 400 किमी तक फैली है। बता दें कि तस्मानिया की आबादी लगभग 5 लाख के आसपास है। यहां पर ऊंचे पहाड़, घने जंगल, खूबसूरत झीलें और समुद्री तट इत्यादि मौजूद हैं। इसके अलावा तस्मानिया में एक खतरनाक जानवर तस्मानियाई डेविल भी पाया जाता है।
ISS से कब ली गई तस्वीर?
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर सवार एक अंतरिक्ष यात्री ने तस्मानिया का यह नजारा 5 जनवरी, 2024 को कैप्चर किया है। अंतरिक्ष से ली गई तस्वीर में तस्मानिया के ऊबड़-खाबड़ इलाके और समुद्री तय इत्यादि उभरकर सामने आते हैं।
द्वीप में चार उभरे हुए क्षेत्र दिखाई दे रहे हैं। इनमें केंद्रीय पठार, होबार्ट , झील और लेक गॉर्डन दिखाई दे रहा है। द्वीप के अधिकांश उत्तरी भाग पर बादलों छाए हुए हैं। नासा ने इस तस्वीर को शेयर कर पूछा कि क्या यह खरगोश है? या शार्क का दांत? तस्मानिया का प्रचीन जंगलों, समुद्री तट और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ों के साथ नदियों की भूमि कहा जाता है। यहां की हवा बेहद साफ है, तभी तो तस्मानिया को दुनिया का सबसे साफ हवा वाला द्वीप माना जाता है।
