नॉलेज

ISRO PSLV-C60 SpaDeX Mission Launch Today: आज लॉन्च होगा इसरो का स्पैडेक्स मिशन, जानें भारत के लिए क्यों जरूरी, यहां देख सकेंगे लाइव

ISRO PSLV-C60 SpaDeX Mission Launch Today: स्पैडेक्स (स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट) मिशन में दो छोटे अंतरिक्ष यान- SDX01 (चेजर) और SDX02 (टारगेट) शामिल होंगे। इन दोनों स्पेसक्राफ्ट का वजन 220-220 किलोग्राम है। ये जुड़वां स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO) में डॉक करने का प्रयास करेंगे।

Image

Spadex Mission ISRO

ISRO PSLV-C60 SpaDeX Mission Launch Today: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आज अपने स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (स्पैडेक्स) मिशन को लॉन्च करने वाला है। इस मिशन को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) शार से लॉन्च किया जाएगा। मिशन की सफलता के साफ भारत रूस, अमेरिका और चीन के बाद इस लिस्ट में शामिल होने वाला चौथा देश बन जाएगा। चलिए जानते हैं इस मिशन के बारे में और यह कितने बजे शुरू होगा और आप इसे कहां से लाइव देख सकते हैं।

क्या है PSLV-C60 SpaDeX Mission?

स्पैडेक्स (स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट) मिशन में दो छोटे अंतरिक्ष यान- SDX01 (चेजर) और SDX02 (टारगेट) शामिल होंगे। इन दोनों स्पेसक्राफ्ट का वजन 220-220 किलोग्राम है। ये जुड़वां स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO) में डॉक करने का प्रयास करेंगे, जो भारत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी और एडवांस अंतरिक्ष ऑपरेशन के लिए मददगार होगी। इस मिशन को PSLV (पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल) रॉकेट (PSLV-C60) से लॉन्च किया जाएगा।

बता दें कि अंतरिक्ष में तेजी से ट्रैवल कर रहे दो स्पेसक्राफ्ट को मिलाने की इस प्रोसेस को डॉकिंग कहा जाता है। चंद्रमा के मिशन से लेकर भारत के स्वयं के अंतरिक्ष स्टेशन की स्थापना तक, स्पैडेक्स मिशन भविष्य के अंतरिक्ष प्रयासों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

कब और कितने बजे लॉन्च होगा PSLV-C60 SpaDeX Mission?

भारत अपने अभूतपूर्व स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (स्पेडेक्स) मिशन को 30 दिसंबर, 2024 को लॉन्च करने वाला है। इसे आज रात 9:58 बजे इसे लॉन्च किया जाएगा।

कहां देख सकेंगे लाइव

स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (स्पैडेक्स) मिशन को इसरो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। यानी आप घर बैठे इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बन सकते हैं। लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे शुरू होगा। आप इसरो के सभी सोशल मीडिया चैनल पर भी लॉन्च का अपडेट देख सकते हैं।

भारत के लिए क्यों है

स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (स्पैडेक्स) मिशन की सफलता, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (BAS) के बनने और चंद्रयान-4 (Chandrayaan-4) मिशन की सफलता को तय करने के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में भारत के साथ दुनियाभर की निगाहें इस लॉन्च पर होंगी।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें