इस किले की दीवारों को कहा जाता है 'ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया', जानें क्या है इसका इतिहास

भारत अपनी शाही विरासत और भव्य किलों के लिए हमेशा से जाना जाता रहा है। दुनिया की प्रसिद्ध दीवारों में से एक, विशाल और ऐतिहासिक दीवार, भारत में भी मौजूद है, जो एक किले की सुरक्षा के लिए बनाई गई थी। ऐसे में आइए जानते हैं इस किले और इसकी अद्भुत दीवार के बारे में।

Kumbhalgarh Fort History: भारत को हमेशा से ही राजा-महाराजाओं की भूमि कहा गया है, जहां कई शक्तिशाली साम्राज्यों ने समय-समय पर शासन किया। अलग-अलग क्षेत्रों में राजाओं ने अपनी सत्ता स्थापित की और इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। आज भी इन शाही किलों के अवशेष हमें उनकी शान और भव्यता का अहसास कराते हैं। आप निश्चित रूप से चीन की "The Great Wall of China" के बारे में जानते होंगे, जिसे दुनिया की सबसे लंबी दीवार माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की एक और विशाल दीवार भारत में स्थित है? यह दीवार खासतौर पर एक किले की सुरक्षा के लिए बनाई गई थी और इसका नाम भारतीय इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। आइए जानते हैं इस ऐतिहासिक किले के बारे में।

Longest Wall in India

भारत की सबसे लंबी दीवार

भारत की सबसे लंबी दीवार वाले किले का नाम

क्या है इस किले का नाम?

कुंभलगढ़ किला अपनी भव्य और विशाल दीवारों के लिए प्रसिद्ध है। इसकी दीवारें लगभग 36 किलोमीटर लंबी हैं, जो इसे चीन की ग्रेट वॉल के बाद दुनिया की दूसरी सबसे लंबी दीवार बनाती हैं। इसी वजह से इसे अक्सर भारत की सबसे लंबी दीवार के रूप में जाना जाता है। यह अद्भुत किला राजस्थान के राजसमंद जिले में अरावली की पश्चिमी पहाड़ियों पर स्थित है और उदयपुर से लगभग 84 किलोमीटर की दूरी पर है। इसे 15वीं शताब्दी में मेवाड़ के शासक राणा कुंभा ने बनवाया था।

End of Feed