नॉलेज

मतदान के लिए आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष करने संबंधी विधेयक को कब मंजूरी मिली थी? जानें

20 December History: इतिहास में 20 दिसंबर का दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ दर्ज है। आज ही के दिन साल 1988 में संसद ने संविधान संशोधन के माध्यम से मतदान करने की आयु 21 से घटाकर 18 साल करने संबंधी विधेयक को मंजूरी दी गई थी। वहीं, दो साल बाद आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान एक दूसरे पर परमाणु हमला नहीं करने पर सहमत हुए थे।

Image

आज का इतिहास

Photo : Times Now Digital

20 December History: देश और दुनिया में 20 दिसंबर को यूं तो कई ऐसी बड़ी घटनाएं घटित हुईं, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं, लेकिन भारत के परिदृश्य में युवाओं के लिए यह दिन बेहद खास रहा। वर्ष 1988 में संसद ने संविधान संशोधन के माध्यम से मतदान करने की आयु 21 से घटाकर 18 साल करने संबंधी विधेयक को मंजूरी इसी दिन दी थी।

देश-दुनिया के इतिहास में 20 दिसम्बर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1757 : क्लाइव को बंगाल का गवर्नर बनाया गया।

1924 : जर्मनी में एडोल्फ हिटलर की समय से पहले जेल से रिहाई।

1942 : कलकत्ता पर जापानियों का पहला हवाई हमला।

1955 : भारतीय गोल्फ संघ की स्थापना।

1971 : जनरल याह्या खां ने पाकिस्तान का राष्ट्रपति पद छोड़ा, जुल्फिकार अली भुट्टो राष्ट्रपति बने।

1973 : यूरोपीय देश स्पेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री एडमिरल लुईस करेरो ब्लांको की मैड्रिड में एक कार बम हमले में मौत।

1985 : तिरूपति में भगवान वेंकटेश्वर को रत्नजड़ित मुकुट पहनाया गया, जिसकी कीमत उस समय 5.2 करोड़ रूपए आंकी गई।

1988 : संसद ने संविधान संशोधन के माध्यम से मतदान करने की आयु 21 से घटाकर 18 साल करने संबंधी विधेयक को मंजूरी दी।

1990 : भारत और पाकिस्तान एक दूसरे पर परमाणु हमला नहीं करने पर सहमत हुए।

1999 : पुर्तगाल ने मकाउ क्षेत्र चीन को सौंपा।

2007 : पाकिस्तान की संघीय शरीयत अदालत ने पाकिस्तान नागरिकता अधिनियम को महिलाओं के प्रति भेदभावपूर्ण बताया।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें