नॉलेज

जब मानागुआ में आया था विनाशकारी भूकंप; 12,000 से अधिक लोगों ने गंवाई थी जान

22 December History: इतिहास में 22 दिसंबर का दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ दर्ज है। वर्ष 2010 में इसी दिन अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक कानून को मंजूरी देकर सेना में समलैंगिकों की सेवाओं को कानूनी मान्यता दे दी थी। वही, आज के दिन 1990 में क्रोएशिया ने संविधान को अंगीकार किया और अपने नागरिकों को व्यापक अधिकार प्रदान किए।

Image

आज का इतिहास

Photo : Times Now Digital

22 December History: इतिहास में 22 दिसम्बर का दिन कई बड़ी घटनाओं के साथ दर्ज है। वर्ष 2010 में इसी दिन अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक कानून को मंजूरी देकर सेना में समलैंगिकों की सेवाओं को कानूनी मान्यता दे दी थी।

देश-दुनिया के इतिहास में 22 दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1851 : भारत में पहली मालगाड़ी चलाई गई। इसे रूड़की से चलाया गया। यह क्षेत्र फिलहाल देश के उत्तराखंड राज्य में है।

1882 : थॉमस अल्वा एडिसन के बनाए गए बल्बों से पहली बार ‘क्रिसमस ट्री’ को सजाया गया और यह रोशनी से जगमगा उठा।

1910 : अमेरिका में पहली बार डाक बचत पत्र जारी किया गया।

1940 : एम नाथ राय ने रेडिकल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना का ऐलान किया।

1971 : तत्कालीन सोवियत संघ ने जमीन के नीचे परमाणु परीक्षण किया।

1972 : निकारागुआ की राजधानी मानागुआ में आए 6.25 तीव्रता के भूकंप में 12 हजार से अधिक लोग मारे गए।

1972 : चिली के एक दुर्घटनाग्रस्त विमान से, 14 लोगों को दुर्घटना के दो महीने बाद देश की वायुसेना ने जीवित ढूंढ निकाला।

1990 : क्रोएशिया ने संविधान को अंगीकार किया और अपने नागरिकों को व्यापक अधिकार प्रदान किए।

2001 : ब्रिटेन के इस्लामी कट्टरपंथी रिचर्ड रीड ने अपने जूतों में छिपाकर रखे विस्फोटक से एक विमान को उड़ाने का असफल प्रयास किया। विमान में लगभग 200 व्यक्ति सवार थे। सहयात्रियों ने उसकी इस कोशिश को नाकाम कर दिया। अमेरिका की एक अदालत ने बाद में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई।

2010 : अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिकों से जुड़े एक कानून पर हस्ताक्षर कर सेना में उनकी भर्ती का रास्ता साफ कर दिया।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें