कैसे चुना जाता है भारत का प्रधानमंत्री? क्या है प्रक्रिया, जानें सभी सवालों के जवाब

Lok Sabha Elections: भारत में प्रधानमंत्री पद के चयन की प्रक्रिया बेहद सरल है। लोकसभा चुनाव में मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट देते हैं। ऐसे में दल या फिर वह गठबंधन जिसे बहुमत हासिल होता है या फिर सर्वाधिक सीटें मिलती हैं उसे सरकार बनाने का मौका मिलता है।

Lok Sabha Elections: भारत में चुनावी मौसम चल रहा है और चार जून को चुनावी नतीजे सामने आ जाएंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि देश का प्रधानमंत्री कैसे चुना जाता है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है और लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन होती है। वह अपने वोट की ताकत से उम्मीदवार का चयन करती है। लोकसभा चुनाव में जनता जिस पार्टी को बहुमत देती है या सर्वाधिक सीटें जिताती है उसी दल का नेता प्रधानमंत्री बनता है।

PM Candidate

प्रधानमंत्री बनने की प्रक्रिया?

तो चलिए विस्तार से समझते हैं कि देश का प्रधानमंत्री कैसे चुना जाता है? हमारे देश की चुनाव प्रक्रिया कैसी है? यूं तो भारत की चुनाव प्रक्रिया जटिल नहीं है, लेकिन हम आपको बहुत ही साधारण तरीके से इसके बारे में बताएंगे।

End of Feed