27 मई का इतिहास : आज ही के दिन हुआ था देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन

27 May History: 27 मई का दिन भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। 1921 में ब्रिटेन के नियंत्रण के 84 बरस बाद अफगानिस्तान को संप्रभुता मिली वहीं 1948 में महात्मा गांधी की हत्या का मुकदमा शुरू हुआ था।

27 May History: इतिहास एक दिन में नहीं बनता, लेकिन किसी एक दिन की बड़ी घटना इतिहास में एक बड़ा मोड़ ले आती है। आज 27 मई का यह दिन कहने को तो साल के बाकी दिनों की तरह एक साधारण सा 24 घंटे का दिन ही है, लेकिन इस दिन के नाम पर इतिहास की कई बड़ी घटनाएं दर्ज हैं। भारत के इतिहास की बात करें, तो देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन आज ही के दिन हुआ था। इसके अलावा महात्मा गांधी की हत्या का मुकदमा भी आज ही शुरू हुआ था।

aaj ka itihas 27 may 2024

27 मई की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा

देश और दुनिया के इतिहास में 27 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1703 : सेंट पीटर्सबर्ग की स्थापना। रूस के इतिहास में इस शहर का खास महत्व है और इसे 1917 की महान रूसी क्रांति के गवाह के तौर पर विशेष पहचान मिली।

End of Feed