बूस्टर में धमाके से टूटा डबल कैच का सपना, फिर भी ऑर्बिट में पहुंचा स्पेसएक्स का स्टारशिप

Spacex Starship Launch: अमेरिका की निजी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स की शुक्रवार को अपने स्टारशिप रॉकेट के दोनों हिस्सों को उड़ान के बाद वापस लाकर प्रक्षेपण स्थल पर पकड़ने की कोशिश नाकाम रही।

Spacex Starship Launch: एलन मस्क की निजी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स को दुनिया के सबसे शक्तिशाली रॉकेट 'स्टारशिप' के परीक्षण के दौरान एक बड़ा झटका लगा है। कंपनी शुक्रवार को उड़ान के बाद रॉकेट के दोनों हिस्सों को सुरक्षित वापस लाकर प्रक्षेपण स्थल पर हवा में ही पकड़ने के अपने ऐतिहासिक और बेहद महत्वाकांक्षी प्रयास में असफल रही। हालांकि रॉकेट का अंतरिक्ष यान वाला हिस्सा पृथ्वी की कक्षा में सफलतापूर्वक पहुंच गया और उसने 26 स्टारलिंक उपग्रहों को उनकी कक्षा में स्थापित कर दिया।

spacex

बूस्टर में विस्फोट से एलन मस्क का बड़ा प्रयोग अधूरा (फोटो- AP)

End of Feed