नॉलेज

सुदूर अंतरिक्ष में नजर आईं 'स्वर्ग की महारानी'! जानें यूरोपीय स्पेस एजेंसी की तस्वीर का रहस्य

Queen of Heaven: ब्रह्मांड इसके बारे में सोचने मात्र से ही अंतरिक्ष प्रेमी रोमांच से भर जाते हैं तो सोचिये भला सुदूर ब्रह्मांड में झांकना कितना सुखमय होगा। नासा, ESA सहित तमाम अंतरिक्ष एजेंसियां लगातार ब्रह्मांड की गहराइयों में शक्तिशाली टेलीस्कोप की मदद से झांकने की कोशिश करती हैं और नए-नए रहस्यों से पर्दा उठाती हैं। हाल ही में सुदूर अंतरिक्ष में एक अद्भुत नजारा दिखाई दिया जिस पर यकीनन कर पाना थोड़ा मुश्किल है।

Image

एनजीसी 1333 (फोटो साभार: ESA/JamesWebb)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • सुदूर अंतरिक्ष में दिखा हैरान करने वाला नजारा।
  • जेम्स वेब ने कैप्चर किया अद्भुत नजारा।
  • लगातार अंतरिक्ष प्रेमियों के चौंकाते हैं नेबुला।

Queen of Heaven: अनंत ब्रह्मांड के बारे में अभी खगोलविदों को बहुत कम जानकारी है और उससे भी कम अंतरिक्ष प्रेमियों को, लेकिन अंतरिक्ष एजेंसियां ब्रह्मांड के बारे रहस्यों से लगातार पर्दा उठाती रहती हैं और तरह-तरह की चौंकाने वाली तस्वीरें भी जारी करती हैं। जिसको देख अंतरिक्षप्रेमी के साथ-साथ आम लोग भी विस्मय से भर जाते हैं। हाल ही में सुदूर ब्रह्मांड में एक ऐसा नजारा दिखाई दिया जिस पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन नजारे को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो 'स्वर्ग की महारानी' सफर में निकली हों।

किसने जारी की तस्वीर?

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने जेम्स वेब टेलीस्कोप की मदद से कैप्चर किए गए सुदूर अंतरिक्ष की मनमोहक तस्वीर जारी की। यह तस्वीर एनजीसी 1333 (NGC 1333) की है, जिसे देखकर मानो ऐसा लग रहा है कि 'स्वर्ग की महारानी' ऊपर की ओर उड़ान भर रही है।

क्या है तस्वीर की असलियत?

ESA की तस्वीर नेबुला NGC 1333 की है। दरअसल, नेबुला की वजह से सुदूर अंतरिक्ष में अद्भुत आकृत्तियां बनती और बिगड़ती हैं। तभी तो कभी अंतरिक्ष में 'ईश्वर का हाथ' दिखाई देता है तो कभी कुछ और। अब आप लोग सोच रहे होंगे कि ये नेबुला क्या है? दरअसल, नेबुला गैस और धूल के कणों के बादल होते हैं, जो तारों के बीच तैरते हैं।

कहां की है तस्वीर?

बकौल ESA, पर्सियस मॉलिक्यूलर बादल में बसा हुआ तारा निर्माण क्षेत्र धरती से महज 960 प्रकाश वर्ष दूर है। आपको बता दें कि एक प्रकाश वर्ष में लगभग 9 ट्रिलियन किमी होते हैं। जेम्स वेब का शक्तिशाली इंफ्रारेड विजन धूल के कणों के पार छिपे रहस्यों को उजागर करने में मददगार साबित होता है। बकौल ESA, NGC 1333 का यह नजारा हमारे अपने सौरमंडल की उत्पत्ति की एक झलक है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

ग्लोबल वार्मिंग को और खतरनाक बना सकती है जंगलों की मिट्टी! जानें 37 साल से चल रहे रिसर्च से क्या नया डर सामने आया

ग्लोबल वार्मिंग को और खतरनाक बना सकती है जंगलों की मिट्टी! जानें 37 साल से चल रहे रिसर्च से क्या नया डर सामने आया

अंतरिक्ष में लुका-छिपी का चल रहा था खेल, खगोलविदों ने खोज निकाला पृथ्वी से सीधे दिखने वाला सबसे धुंधला ग्रह; देखें तस्वीरें

अंतरिक्ष में लुका-छिपी का चल रहा था खेल, खगोलविदों ने खोज निकाला पृथ्वी से सीधे दिखने वाला सबसे धुंधला ग्रह; देखें तस्वीरें

क्यों कभी फीकी नहीं पड़ती सोने की चमक? वैज्ञानिकों ने पहली बार सुलझाई सदियों पुरानी पहेली; अब बदलेगी भविष्य की तकनीक

क्यों कभी फीकी नहीं पड़ती सोने की चमक? वैज्ञानिकों ने पहली बार सुलझाई सदियों पुरानी पहेली; अब बदलेगी भविष्य की तकनीक

ग्रोथ रुकने के बाद भी कार्बन सोखते रहते हैं पेड़, नए वैज्ञानिक शोध ने दुनिया को चौंकाया; जलवायु परिवर्तन की भविष्यवाणी पर उठे सवाल

ग्रोथ रुकने के बाद भी कार्बन सोखते रहते हैं पेड़, नए वैज्ञानिक शोध ने दुनिया को चौंकाया; जलवायु परिवर्तन की भविष्यवाणी पर उठे सवाल

SpaceX के बाद ड्रैगन ने लगाई बड़ी छलांग, समुद्र में 'जाल' से पकड़ा रीयूजेबल रॉकेट बूस्टर; जानिए इसकी खासियत

SpaceX के बाद ड्रैगन ने लगाई बड़ी छलांग, समुद्र में 'जाल' से पकड़ा रीयूजेबल रॉकेट बूस्टर; जानिए इसकी खासियत